एक्सप्लोरर

डिजिटल अरेस्ट के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, तीन दिन में हुई 6.6 लाख की ठगी, मरने के बाद भी आते रहे स्कैमर्स के मैसेज

हैदराबाद में साइबर क्राइम का एक डरावना मामला सामने आया है. यहां एक 76 वर्षीय महिला को तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

हैदराबाद में साइबर क्राइम का एक डरावना मामला सामने आया है. यहां साइबर अपराधियों ने 76 वर्षीय रिटायर्ड सरकारी डॉक्टर को तीन दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा. इन अपराधियों ने सरकारी अधिकारी बनकर डॉक्टर के पास कॉल किया और डिजिटल अरेस्ट रखने के दौरान 6.6 लाख रुपये की ठगी भी कर ली. इससे परेशान पीड़िता को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई. अपराधियों ने पीड़िता की मौत के बाद भी मैसेज भेजने जारी रखे.

व्हाट्सऐप कॉल से शुरू हुआ मामला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 सितंबर को पीड़िता के पास व्हाट्सऐप पर एक वीडियो कॉल आती है. कॉलर ने प्रोफाइल पिक्चर के तौर पर बेंगलुरू पुलिस का लोगो लगाया हुआ था. कॉल करने वालों ने महिला को डराने के लिए सुप्रीम कोर्ट, ED और RBI की मुहर वाले डॉक्यूमेंट्स भी दिखाए. स्कैमर्स ने महिला को बताया कि मानव तस्करी के एक मामले में उसका नाम आया है और अगर वो पैसे नहीं देगी तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

डर के मारे महिला ने भेजे पैसे

गिरफ्तारी के डर से महिला ने अपने पेंशन अकाउंट से 6.6 लाख रुपये स्कैमर्स के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए. स्कैमर्स इसके बाद भी नहीं रुके वो लगातार महिला को वीडियो कॉल और मैसेज के जरिए गिरफ्तारी की धमकी देते रहे. 8 सितंबर को करीब 70 घंटे के डिजिटल अरेस्ट के बाद पीड़िता की छाती में दर्द हुआ. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. परिजनों को 9 सितंबर को अंतिम संस्कार के बाद महिला के डिजिटल अरेस्ट होने का पता चला.

ऐसे स्कैम से खुद को कैसे बचाएं?

  • याद रखें कि भारतीय कानून में डिजिटल अरेस्ट का कोई प्रावधान नहीं है. इसलिए अगर कोई आपको डिजिटल अरेस्ट करने की बात कह रहा है तो सतर्क हो जाएं. 
  • अगर कोई आपको सरकारी अधिकारी बनकर कॉल कर रहा है तो उसका नाम, पद और विभाग का नाम पता कर ऑफिशियल तरीके से इसे वेरिफाई करें.
  • किसी भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति के साथ मेल, मैसेज या कॉल पर अपनी संवेदनशील जानकारी शेयर न करें. 

ये भी पढ़ें-

iPhone 17 Pro Max के लिए मारामारी! सेल शुरू होने से पहले ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया यह कलर ऑप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diwali 2026: लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?
लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?
रात को फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं, आपको भी हो सकता है नुकसान
रात को फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं, आपको भी हो सकता है नुकसान
Ai+ Smartphone Price Hike: Ai+ फोन खरीदने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें नई कीमतें
Ai+ फोन खरीदने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें नई कीमतें
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
शिवराज सिंह चौहान की माता काशीबाई का निधन, शोक की लहर
शिवराज सिंह चौहान की माता काशीबाई का निधन, शोक की लहर
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget