एक्सप्लोरर

iPhone 17 Pro Max के लिए मारामारी! सेल शुरू होने से पहले ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया यह कलर ऑप्शन

iPhone 17 Pro Max के कॉस्मिक ऑरेंज कलर ऑप्शन के लिए मारामारी मची हुई है. सेल शुरू होने से पहले ही यह आउट ऑफ स्टॉक हो गया है और किसी भी ऐप्पल स्टोर पर उपलब्ध नहीं है.

Apple ने 9 सितंबर को आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च किया था. इस बार कंपनी ने आईफोन 17, आईफोन एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स को कई शानदार अपग्रेड्स के साथ-साथ कई नए कलर ऑप्शन में उतारा था. आईफोन 17 प्रो मैक्स को इस बार कॉस्मिक ऑरेंज कलर ऑप्शन के साथ भी लॉन्च किया गया था. इस कलर ऑप्शन के लिए मारामारी मची हुई है और बुकिंग शुरू होने के तीन दिनों के भीतर ही यह फोन भारत और अमेरिका में आउट ऑफ स्टॉक हो गया है. बता दें कि इस सीरीज की सेल 19 सितंबर से शुरू होगी.

कंपनी ने बढ़ाया प्रोडक्शन

12 सितंबर से शुरू हुए प्री-ऑर्डर के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि आईफोन 17 सीरीज में सबसे अधिक बिक्री आईफोन 17 प्रो मैक्स की होगी. ऐप्पल ने पिछले साल की तुलना में इसका प्रोडक्शन 60 प्रतिशत अधिक करने का फैसला लिया है. आईफोन 17 सीरीज का फ्लैगशिप डिवाइस आईफोन 17 प्रो मैक्स 6.9 इंच के ऑलवेज-ऑन, एंटी रिफ्लेक्टिव और प्रोमोशन टेक्नोलॉजी वाले डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ है. इस फोन को एल्युमिनियम और ग्लास फिनिशिंग, A19 Pro चिपसेट और वैपर चैंबर कूलिंग से लैस किया गया है. इसके रियर में 48MP+48MP+48MP के ट्रिपल सेटअप और फ्रंट में 18MP सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह 8K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ-साथ डुअल कैमरा रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है.

कॉस्मिक ऑरेंज कलर की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी को आईफोन 17 प्रो मैक्स के कॉस्मिक ऑरेंज कलर ऑप्शन के प्री-ऑर्डर तेजी से रिसीव हुए हैं. इसके चलते यह आउट ऑफ स्टॉक हो गया है. भारत में ऐप्पल के किसी भी स्टोर पर यह कलर ऑप्शन मौजूद नहीं है. इसी तरह ऐप्पल की वेबसाइट पर भी प्रो मैक्स मॉडल पिक-अप ऑप्शन के साथ प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध नहीं हैं. भारत में आईफोन 17 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये रखी गई है. इसके 2TB वेरिएंट के लिए 2,29,900 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. 

ये भी पढ़ें-

करोड़ों कमा पाएंगे YouTube क्रिएटर्स! आया नया AI टूल, अब आसान हो जाएंगे ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब नहीं मिलेंगे OnePlus के फोन, कंपनी ने कर ली यहां से कारोबार समेटने की तैयारी
अब नहीं मिलेंगे OnePlus के फोन, कंपनी ने कर ली यहां से कारोबार समेटने की तैयारी
फोन का IMEI नंबर आखिर क्यों होता है इतना जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे और काम
फोन का IMEI नंबर आखिर क्यों होता है इतना जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे और काम
लॉन्च से पहले लीक हो गई Samsung Galaxy Watch 9 और Ultra 2 की सारी जानकारी, जानिए क्या-कुछ मिलेगा
लॉन्च से पहले लीक हो गई Samsung Galaxy Watch 9 और Ultra 2 की सारी जानकारी, जानिए क्या-कुछ मिलेगा
खराब होने के बाद स्मार्टफोन की बैटरी का क्या होता है, E-Waste बनती है या होती है Recycle?
खराब होने के बाद स्मार्टफोन की बैटरी का क्या होता है, E-Waste बनती है या होती है Recycle?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget