एक्सप्लोरर

5G नेटवर्क से आपको क्या फायदा होगा और क्या नुकसान? ये पूरी खबर इस बारे में बताने के लिए है

5G network से इंटरनेट की रफ्तार 20 से 100 गुना तेज (1000mbps तक) हो चुकी है. 5जी सर्विस के कई फायदे हैं, लेकिन इसके साथ साथ कुछ नुकसान भी हैं. आइए इनपर नज़र डालते हैं.

5G Service: 5जी सर्विस भारत में शुरू हो चुकी हैं. 5जी 5वीं ​जनरेशन का मोबाइल नेटवर्क है, जो फास्ट मोबाइल ब्रॉडबैंड नेटवर्क पर काम करता है. यह 1जी, 2जी, 3जी और 4जी नेटवर्क के बाद एक नया वैश्विक वायरलेस मानक है.  इससे दूरसंचार और ​टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक क्रांति आनी शुरू हुई है. 5जी सर्विस बिना बाधा की कवरेज, हाई डेटा दर, लॉ लेटेंसी और एक अत्यधिक विश्वसनीय संचार प्रणाली प्रदान करने का काम कर रही है. 5जी एक ऐसे नेटवर्क को तैयार करता है, जिससे लगभग सभी मशीनों और उपकरणों को एक साथ जोड़ा जा सकेगा. 5जी नेटवर्क यूजर्स को 20 जीबी प्रति सेकेण्ड की स्पीड का अनुभव दे सकता है. यह लोगों, व्यवसायों और समाज के लिए कई अवसर पैदा कर रही है. 5जी सर्विस के कई फायदे हैं, लेकिन इसके साथ साथ कुछ नुकसान भी हैं. आइए इनपर नज़र डालते हैं.

5G नेटवर्क के फायदे

5G network से इंटरनेट की रफ्तार 20 से 100 गुना तेज (1000mbps तक) हो चुकी है. 5G नेटवर्क से डाटा अपलोड और डाउनलोड का काम तेज स्पीड से हो रहा है. इससे कई सुविधाएं तेजी से मिलनी शुरू होने वाले हैं. 4जी से जो फिल्म 5-10 मिनट में डाउनलोड होती है, वो 5जी चंद सेकेंड में डाउनलोड हो सकती है. 5जी से हाई क्वालिटी वीडियो के साथ साथ गेम का मजा बिना किसी रुकावट के साथ ले सकते हैं. अक्सर हम देखते हैं कि एक साथ कई यूजर्स के जुड़ जाने पर इंटरनेट की रफ्तार कम हो जाती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. तेज रफ्तार 5जी नेटवर्क से रोबोट, ड्रोन और ऑटोमैटिक वाहनों का संचालन आसानी से हो सकेगा.

5G नेटवर्क के नुकसान

5जी इंटरनेट यूजर्स की निजता के लिए खतरा बन सकता है. टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ बर्लिन की रिपोर्ट के अनुसार, हैकर्स यूजर्स का डाटा ज्यादा तेजी और आसानी से हैक कर पाएंगे, जिससे ऑनलाइन फ्रॉड में तेजी से इज़ाफा देखने को मिल सकता है. 5जी नेटवर्क के लिए ज्यादा बैंडविथ की ज़रूरत होती है, जिसके लिए अधिक मोबाइल टावर लगाने होंगे. इससे काफी खर्चा होगा. कम वेबलेंथ की वजह से शहरों में घनी आबादी के चलते काफी लोगों को कवर किया जा सकता है, लेकिन गांवों में पूरी आबादी को कवर करने के लिए अधिक ​टावर लगाना कंपनियों के लिए आसान नहीं होगा. ऐसे में गांवों में कम लोगों को 5जी का लाभ मिलेगा. 5जी स्पीड के चलते मोबाइल के ज्यादातर पार्ट्स काम करेंगे, जिसके कारण मोबाइल में बैटरी की खपत ज्यादा होगी. ऐसे में इसका सीधा असर मोबाइल की बैटरी लाइफ पर होगा और बैटरी लाइफ घट जाएगी.

यह भी पढ़ें-

मैसेंजर ऐप पर फालतू मैसेज के नोटिफिकेशन से हैं परेशान, ऐसे पाएं छुटकारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dell 14S Launch : कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार प्रोसेसर! Dell 14S भारत में लॉन्च
कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार प्रोसेसर! Dell 14S भारत में लॉन्च
Air Fryer Vs Microwave: एयर फ्रायर या माइक्रोवेव, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?
एयर फ्रायर या माइक्रोवेव, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?
Phone Slowing Problem: सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण
सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण
Video Editing Tips : वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
गुजरात को यह चीज बेचने जा रही फडणवीस सरकार? संजय राउत का बड़ा आरोप
गुजरात को यह चीज बेचने जा रही फडणवीस सरकार? संजय राउत का बड़ा आरोप
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल? शाहरुख-प्रभास को लेकर कह दी ये बात
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल?
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
Midterm Election Voting: बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
Embed widget