एक्सप्लोरर

5G in India: 5जी से आपको नफा या नुकसान? तेज डेटा से इतनी कट रही है आपकी जेब!

5G Data Consumption: भारत के लोग इंटरनेट का जबरदस्त यूज करते हैं, जिसके चलते मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियां तेजी से 5जी डिवाइस बना रही हैं. इन सभी कारणों से डेटा की खपत भी तेजी से बढ़ रही है...

5G Data Consumption in India: बहुत समय नहीं बीता है, जब भारत में आम लोगों के हाथों तक पहली बार स्मार्टफोन और इंटरनेट की पहुंच हुई. तकनीक की तेजी से बदलती दुनिया ने कुछ ही सालों में फीचर फोन का इस्तेमाल सीमित कर दिया. भारत में हुए इस बदलाव के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट यानी डेटा दोनों का किफायती होना सबसे प्रमुख कारण माना जाता है. अक्सर इस बात का जिक्र किया जाता है कि भारत के लोग कई विकसित देशों से काफी सस्ती दर पर तेज इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि अब यह तस्वीर बदलती दिख सकती है.

चार गुना बढ़ गई डेटा की खपत

हाल ही में नोकिया मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें बताया गया है कि भारत में 4जी के मुकाबले 5जी डेटा की खपत चार गुना ज्यादा है. इतना ही नहीं, रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि भारत के लोग इंटरनेट चलाने के मामले में बाकी दुनिया से काफी आगे हैं. रिपोर्ट बताती है कि आज के समय में लोग 5जी टेक्नोलॉजी को तेजी से अपना रहे हैं, जिसके चलते विभिन्न दूरसंचार सर्किलों में 5जी ट्रैफिक में काफी तेजी आ रही है. मेट्रो सर्किल में भी सबसे ज्यादा 5जी यूज करने वाले ही लोग हैं. कुल मोबाइल डेटा ट्रैफिक में इसकी हिस्सेदारी 20 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है.

रिचार्ज पर हो रहा है ज्यादा खर्च

जब इंटरनेट की स्पीड ज्यादा होती है तो इसके हिसाब से डेटा की खपत भी ज्यादा होती है. यही कारण है कि जैसे-जैसे डेटा की स्पीड बढ़ती जा रही है, डेटा की खपत भी बढ़ती जा रही है. 4जी की तुलना में 5जी में इंटरनेट की स्पीड बेहतर होने से इसमें डेटा की खपत 4 गुना ज्यादा हो रही है. डेटा खपत करने के साथ ही लोगों की जेब पर भी इसका बोझ बढ़ता जा रहा है, क्योंकि जल्द डेटा खत्म होने पर लोगों को ज्यादा रिचार्ज करना पड़ रहा है.

तेजी से बढ़ रही है 5जी डेटा की खपत

भारत में डेटा कन्जम्पशन या खपत सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 17.4 एक्साबाइट हो गई है. एक एक्साबाइट एक अरब गीगाबाइट (जीबी) के बराबर होता है. इसमें औसतन एक यूजर हर महीने 24 जीबी डेटा की खपत कर रहा है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि एडवांस 5जी अवेलेबिलिटी और परफॉर्मेंस, बड़ी रेंज में किफायती डिवाइसों का आसानी से मिलना और दूसरी सेवाओं के मिलने से फ्यूचर में 5जी की ग्रोथ तेज होगी.

कुल डेटा ट्रैफिक में रही 15 प्रतिशत हिस्सेदारी

देश के 79.6 करोड़ स्मार्टफोन्स में से 17 फीसदी यानी लगभग 13.4 मिलियन 5जी डिवाइस हैं. भारत के लोग इंटरनेट का जबरदस्त यूज करते हैं. यही वजह है कि मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियां तेजी से 5जी डिवाइस बना रही हैं. पिछले पांच साल की तुलना में डेटा इस्तेमाल की सालाना बढ़ोतरी 26 प्रतिशत रही है. 2023 में कुल डेटा ट्रैफिक में 5जी का हिस्सा 15 प्रतिशत रहा.

यह भी पढ़ें:-

AI के जरिए कर सकेंगे फोटो एडिट, WhatsApp पर जल्द आने वाला है ये कमाल का फीचर 

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
Embed widget