एक्सप्लोरर

AI के जरिए कर सकेंगे फोटो एडिट, WhatsApp पर जल्द आने वाला है ये कमाल का फीचर

WhatsApp Feature: हाल ही में कंपनी ने स्टेटस अपडेट फीचर की जानकारी दी थी, जिसमें यूजर्स स्टेटस पर एक मिनट का वीडियो भी शेयर कर सकेंगे. इसके बाद अब नए फीचर की जानकारी दी गई है.

WhatsApp Latest Update: वॉट्सऐप के यूजर्स को एक के बाद एक नये अपडेट व फीचर मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में कंपनी अपने यूजर्स को एक बड़ा तोहफा देने वाली है, जिसके चलते यूजर्स वॉट्सऐप में एआई के जरिए फोटो एडिट कर सकेंगे. इतना ही नहीं ये एआई टूल यूजर्स को पर्सनलाइज्ड चैटिंग एक्सपीरियंस भी देगा. 

इस नए एआई पावर्ड फोटो एडिटिंग टूल की जानकारी WABetaInfo ने दी है और साथ ही इसको लेकर एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. WABetaInfo की ओर से जारी किए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि कंपनी यूजर्स को इन-ऐप एआई एडिटिंग के लिए बैकड्रॉप, रीस्टाइल और एक्सपेंड जैसे एआई टूल दे रही है. 

इस फीचर में क्या है खास

यह एआई टूल वाला फीचर आपके इमेज साइज को बड़ा कर देगा. इतना ही नहीं इस टूल की मदद से यूजर्स फोटो के बैकग्राउंड को भी चेंज कर सकेंगे. इससे फोटो का एक शानदार लुक देखने को मिलेगा. WABetaInfo के मुताबिक, इस फीचर को उसने गूगल प्ले स्टोर पर वॉट्सऐप बीटा फॉर एंड्रॉयड के वर्जन नंबर 2.24.7.13 में देखा है. यह फीचर अभी डेवलपिंग फेज में है. बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद ही कंपनी इसके स्टेबल वर्जन को सभी के लिए रोलआउट करेगी. 

जल्द आएगा स्टेटस अपडेट फीचर

इससे पहले कंपनी ने स्टेटस अपडेट फीचर की जानकारी दी थी, जिसमें यूजर्स स्टेटस पर एक मिनट का वीडियो भी शेयर कर सकेंगे. अब तक वॉट्सऐप पर सिर्फ 30 सेकेंड का ही वीडियो स्टेटस पर लगाया जा सकता था, लेकिन इस नये फीचर के आने के बाद स्टेटस की टाइम लिमिट बढ़ा दी गई है. इस नये फीचर को लेकर WABetaInfo ने एक्स पर जानकारी दी. 

कंपनी इस नये फीचर को बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट कर रही है. बीटा यूजर्स इस अपडेट को वॉट्सऐप बीटा फॉर एंड्रॉयड 2.24.7.6 में चेक कर सकते हैं. यूजर्स काफी समय से स्टेटस में लंबे वीडियो को शेयर करने वाले फीचर की मांग कर रहे थे. बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद ही इस फीचर को ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें:-

अभी नहीं तो कभी नहीं! होली सेल में पूरे 4500 रुपये सस्ता मिल रहा POCO का ये दमदार फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget