एक्सप्लोरर

MP News: खस्ता सड़कों को लेकर विवेका तन्खा का सीएम शिवराज पर तंज, बोले- 'बुधनी में वाशिंगटन से...'

MP Politics: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 2017 में वाशिंगटन में एक कार्यक्रम में कहा था कि मध्य प्रदेश में यूएस से बेहतर सड़कें हैं. उनके इस पुराने बयान को लेकर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने तंज कसा है.

Budhni: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों (MP Assembly Election) से पहले प्रदेश की प्रमुख जमातों आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. 6 साल बाद चुनावों से पहले मध्य प्रदेश में अमेरिका (America) से अच्छी सड़कों को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा (Vivek Tankha) ने सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) पर मध्य प्रदेश की सड़कों को लेकर तंज कसा है. ये संदेश उन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट किया है. 

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा शनिवार (5 जुलाई) को हरदा प्रवास पर थे. राज्यसभा सांसद तन्खा सीहोर जिले की बुदनी विधानसभा क्षेत्र से होकर हरदा जा रहे थे. इस दौरान वे ग्राम सतराना पहुंचे, जहां उन्होंने गड्ढों भरी सड़क का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बुदनी में वाशिंगटन से अच्छी सड़कें देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. 

सीएम के बयान पर 2017 में उठा था मामला

साल 2017 में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमेरिका दौरे पर गए थे. वाशिंगटन डीसी में रसेल सीनेट हॉल में भारतीय दूतावास के सहयोग से पंडित दीनदयाल उपाध्याय फोरम के शुभारंभ के मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित किया था. सीएम ने कहा था कि किसी राज्य को आगे बढ़ाना है तो बुनियादी ढांचे के बिना वो आगे नहीं बढ़ सकता, इसके लिए सबसे पहले हमने सड़कें बनवाई. सीएम ने कहा कि था कि हमने ऐसी सड़कें बनाई हैं कि जब मैं यहां वॉशिंगटन में एयरपोर्ट पर उतरा और सड़कों पर चलकर आया तो मुझे लगा कि मध्य प्रदेश की सड़कें यूएस से बेहतर है. हालांकि सीएम शिवराज सिंह चौहान के इस बयान के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने जमकर घेरा था. 

बुदनी विधानसभा सीट पर 2003 से बीजेपी का कब्जा

बता दें बुदनी विधानसभा सीट पर साल 2003 से बीजेपी का कब्जा है. 2003 के विधानसभा चुनाव में यहां से राजेन्द्र सिंह राजपूत विधायक चुने गए थे. हालांकि बाद में उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए यह सीट छोड़ दी थी. 2006 में सीएम शिवराज सिंह चौहान विधायक बने, इसके बाद वह लगातार 2008, 2013 और 2018 में यहां से जीत कर मध्य प्रदेश के विधानसभा में पहुंचे. प्रदेश का मुखिया होने के बावजूद भी बुदनी विधानसभा में कई सड़कों की हालत खराब है. इंजीनियरों की लापरवाही और ठेकेदारों की मनमानी की वजह से गारंटी पीरियड की सड़कें समय से पहले ही उखड़ जाती हैं. इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है. आए दिन इन जर्जर सड़कों पर हादसे होते हैं.

ये भी पढ़ें: Jabalpur News: नकली बीज बेचकर किसानों के साथ कर रहा था धोखाधड़ी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा, FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget