एक्सप्लोरर

शामली में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

शामली में छात्रा और उसके दोस्त के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़छाड़ की. इसका विरोध करने पर युवकों ने उनकी पिटाई कर दी.

शामली: जनपद शामली में मनचलों का आतंक लगातार जारी है, और ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. मनचलों ने ट्यूशन पढ़कर घर जा रही छात्रा और उसके दोस्त के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़छाड़ की. छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा और उसके दोस्त के साथ तीनों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और मारपीट में छात्रा का दोस्त घायल हो गया. मार पिटाई होता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. हालांकि बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया.

इस तरह पकड़े गये युवक

दरअसल, आपको बता दें कि, पूरा मामला जनपद शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा तिराहे का है. जहां पर एक छात्रा अपने दोस्त के साथ ट्यूशन से घर लौट रही थी, जिसके साथ बीच रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़छाड़ की. जब छात्रा और उसके दोस्त ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो तीनों युवकों ने छात्रा और उसके दोस्त के साथ मारपीट शुरू कर दी और मारपीट में छात्रा के दोस्त को बुरी तरह से घायल कर दिया. मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और मारपीट कर रहे तीनों युवकों को पकड़ लिया.

एंटी रोमियो स्क्वायड पर सवाल

मनचलों द्वारा बीच रास्ते में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने से एक बात तो साफ जाहिर होती है कि शामली में मनचलों के हौसले बुलंद हैं और उनके जहन से पुलिस का खौफ पूरी तरह से निकल चुका है. साथ ही यह प्रकरण इस बात को भी सिद्ध करता है कि शामली में एंटी रोमियो स्क्वाड पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुका है और मनचलों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. पुलिस द्वारा तीनों युवकों को हिरासत में लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई तो कर दी गई है लेकिन बीच रास्ते में छात्रा के साथ छेड़छाड़ होना कहीं ना कहीं जिले की एंटी रोमियो स्क्वाड और पुलिस पर सवालिया निशान जरूर खड़ा करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget