एक्सप्लोरर

बाहुबली अतीक पर और कसा योगी सरकार का शिकंजा, 18 संपत्तियों को किया गया जब्त

अतीक अहमद के खिलाफ यूपी सरकार की कार्रवाई जारी है. अतीक की 18 और संपत्तियों को कुर्क कर लिया है. कुर्की की ये कार्रवाई अतीक के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे के तहत की गई है.

प्रयागराज: माफिया घोषित किए गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद पर कानून और योगी सरकार का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. ऑपरेशन नेस्तनाबूत अभियान के तहत प्रयागराज के सरकारी अमले ने अतीक अहमद की 18 और संपत्तियों को कुर्क कर लिया है. कुर्की की ये कार्रवाई अतीक के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे के तहत की गई है.

पुश्तैनी हैं जमीनें बाहुबली अतीक की ये सभी संपत्तियां प्रयागराज शहर के करैली इलाके के एनुद्दीनपुर गांव में हैं. सम्पत्तियां करीब 18 बीघा क्षेत्रफल में हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपये से ज्यादा है. एनुद्दीनपुर गांव में जिन पांच जगहों पर ये प्रॉपर्टी हैं, पुलिस ने वहां अब कुर्की की कार्रवाई का बोर्ड लगा दिया है. बताया जाता है कि ये जमीनें अतीक की पुश्तैनी हैं और उसे अपने ननिहाल से विरासत में मिली हुई हैं. इन खाली जमीनों में कुछ पर खेती की गई थी, जबकि ज्यादातर पर अतीक के करीबी प्लाटिंग कर रहे थे.

लगातार जारी है कार्रवाई पुलिस ने इन सपत्तियों को कुर्क करने के लिए कुछ दिनों पहले ही जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी. डीएम भानु चंद्र गोस्वामी की तरफ से मंजूरी दिए जाने के बाद पुलिस ने अब जाकर अतीक की इन संपत्तियों को जब्त कर लिया है. ऑपरेशन माफिया के तहत प्रयागराज में इसी साल एक जनवरी को भी अतीक की 37 बीघा जमीनों को जब्त कर लिया गया था. सरकारी अमला अब तक अतीक की कई बिल्डिंग्स को बुलडोजरों के जरिये जमींदोज कर चुका है, जबकि कई को जब्त किया गया है. अतीक के खिलाफ कार्रवाइयों का ये सिलसिला लगातार जारी है और फिलहाल थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है.

इनके खिलाफ भी की गई कार्रवाई प्रयागराज में अतीक के साथ ही भदोही के दबंग विधायक विजय मिश्रा, अंडरवर्ल्ड से जुड़े बीएसपी के पार्षद बच्चा पासी, छोटा राजन गिरोह के शार्प शूटर राजेश यादव, यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर रिमोट बम से कराए गए हमले के मास्टरमाइंड पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा के साथ ही तमाम दूसरे लोगों के खिलाफ भी इस अभियान के तहत कार्रवाई की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें:

Video: आगे-आगे ट्रैक्टर में खनन माफिया, पीछे-पीछे स्कॉर्पियो में पुलिस... जानें फिर क्या हुआ

अलग-अलग राज्यों में नहीं बंटेगा यूपी, सीएम योगी बोले- एकजुटता में भरोसा रखते हैं, विभाजन में नहीं

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget