एक्सप्लोरर

यूपी में दिवाली से पहले मिलेगी बड़ी सौगात, योगी सरकार ने की तैयारी, इन्हें मिलेगा फायदा

Yogi Adityanath: दीपावली का पर्व इस बार 31 अक्टूबर को पड़ रहा है ऐसे में योगी सरकार ने त्योहार पहले ही सरकारी कर्मियों को वेतन, बोनस और महंगाई भत्ता देने की तैयारी कर ली है.

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को डबल सौगात देने की तैयारी कर ली है. दीपावली का पर्व इस बार 31 अक्टूबर को पड़ रहा है ऐसे में सरकार त्योहार पहले ही सरकारी कर्मियों को वेतन, बोनस और महंगाई भत्ता दे देगी. केंद्र द्वारा महंगाई भत्ते में तीन फीसद की बढ़ोतरी को मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार भी जल्द ही इस संबंध में घोषणा कर देगी. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी केंद्र सरकार द्वारा डीए बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा - आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) की अतिरिक्त किस्त को स्वीकृति प्रदान की है. इसके अंतर्गत मूल वेतन/पेंशन की 50% की मौजूदा दर से 3% की वृद्धि का निर्णय अभिनंदनीय है. 

राज्य कर्मचारियों को मिलेगी सौगात
उन्होंने आगे पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए लिखा- त्योहारों के इस पावन अवसर पर केंद्रीय कर्मचारियों को दिए गए इस उपहार हेतु आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी! केंद्र सरकार के ऐलान के बाद अब यूपी सरकार ने भी इस ओर कदम बढ़ाने शुरू कर दिया है. जानकारी के मुताबिक राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस की अधिकतम सीमा सात हजार रुपये होगी जबकि तीन प्रतिशत वृद्धि के साथ महंगाई भत्ता और पेंशनरों की महंगाई राहत (डीआर) की दर बढ़कर 53 प्रतिशत हो जाएगी. 

योगी सरकार दिवाली से पहले ही कर्मचारियों को वेतन देने पर भी गंभीरता से विचार कर रही है. सीएम योगी ने इसे लेकर संबंधित विभाग को जरूरी निर्देश दे दिए हैं. सरकार के इस फैसले प्रदेश के 14.82 लाख कर्मचारियों को फ़ायदा होगा. इससे सरकार के ख़ज़ाने पर 1025 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा. कर्मचारियों को जुलाई से महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाएगा. 

सरकार के इस फैसले पर कर्मचारियों की भी नजर टिकी हुई है. उनका कहना है कि अगर समय से पहले वेतन मिल जाता है तो वो धूमधाम के साथ त्योहार मना सकेंगे और उनके परिवार को भी इससे काफी खुशी मिलेगी. 

'नेतागीरी बाहर जाकर करो...', औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सपा सांसद पर भड़क गया डॉक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget