एक्सप्लोरर

पद्म पुरस्कार 2025: यूपी की प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान, साध्वी ऋतम्भरा को पद्म भूषण, सीएम योगी ने दी बधाई

padma awards 2025: साध्वी ऋतम्भरा को पद्म भूषण, जबकि प्रो. सोनिया नित्यानंद, पूर्व विधायक भुलई भाई (मरणोपरांत), वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. आशुतोष शर्मा और प्रो. सैय्यद ऐनुल हसन को पद्म श्री से नवाजा गया.

पद्म पुरस्कार-2025 : देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार-2025 की घोषणा के बाद मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को यह सम्मान प्रदान किया. उत्तर प्रदेश की कई प्रतिभाओं को इस वर्ष यह सम्मान मिला है. इनमें साध्वी ऋतम्भरा को पद्म भूषण, जबकि प्रो. सोनिया नित्यानंद, पूर्व विधायक भुलई भाई (मरणोपरांत), वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. आशुतोष शर्मा और प्रो. सैय्यद ऐनुल हसन को पद्म श्री से नवाजा गया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सभी विभूतियों को सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है.

साध्वी ऋतम्भरा को मिला पद्म भूषण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साध्वी ऋतम्भरा का जीवन सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है. वह वर्षों से महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए काम कर रही हैं. उनकी संस्था ‘वात्सल्य ग्राम’ देशभर में सामाजिक सेवा का आदर्श मॉडल बन चुकी है. उन्हें सामाजिक कार्य की श्रेणी में पद्म भूषण सम्मान मिला है.

 भुलई भाई को मिला पद्म श्री (मरणोपरांत)

पूर्व विधायक नारायण जी ‘भुलई भाई’ को उनकी समाजसेवा और राजनीति में दिए गए योगदान के लिए पद्म श्री (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भुलई भाई का जीवन आने वाली पीढ़ियों को निस्वार्थ सेवा और जनप्रतिनिधित्व का आदर्श सिखाता रहेगा.

 प्रो. सोनिया नित्यानंद को पद्म श्री

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए पद्म श्री से नवाजा गया है. उन्होंने स्टेम सेल ट्रांसप्लांट और हीमेटोलॉजिकल विकारों (रक्त संबंधी बीमारियों) पर महत्वपूर्ण शोध किए हैं. सीएम योगी ने इसे चिकित्सा क्षेत्र के लिए अमूल्य उपलब्धि बताया.

प्रो. सैय्यद ऐनुल हसन को पद्म श्री

हिंदी-उर्दू साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले प्रो. सैय्यद ऐनुल हसन को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया है. सीएम योगी ने कहा कि उनका योगदान शिक्षा के प्रसार और साहित्यिक समरसता के लिए अत्यंत सराहनीय है.

 प्रो. आशुतोष शर्मा को पद्म श्री

वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. आशुतोष शर्मा को विज्ञान और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में पद्म श्री मिला है. वह पूर्व में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव भी रह चुके हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके शोध कार्यों से न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरा देश गर्व महसूस करता है.

100 से अधिक को मिला सम्मान

पद्म पुरस्कार भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं और यह देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान माने जाते हैं. ये पुरस्कार पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री की तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं. इस वर्ष भी पूरे देश से समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान और कला के क्षेत्रों में काम करने वाली 100 से अधिक विभूतियों को यह सम्मान मिला है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Agra MLC Result: अखिलेश यादव ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
किरेन रिजिजू ने अखिलेश यादव को बताया दोस्त, राहुल गांधी और खरगे पर साधा निशाना
किरेन रिजिजू ने अखिलेश यादव को बताया दोस्त, राहुल गांधी और खरगे पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget