एक्सप्लोरर

कांग्रेस अकेले लड़ेगी पंचायत चुनाव! अजय राय के ऐलान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

UP Politics News: उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने पंचायत चुनाव के साथ-साथ 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसका निर्णय अखिलेश यादव पर छोड़ा.

Samajwadi Party MP Virendra Singh News: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के साथ-साथ 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी सभी पार्टियों ने अपने-अपने दावों को मजबूत करना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में इंडिया गठबंधन के सबसे मजबूत दल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी खेमे से भी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है.

जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी ने पंचायत चुनाव में अकेले लड़ने के लिए स्पष्ट कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने भी अखिलेश यादव पर निर्णय छोड़ते हुए इशारा किया है कि सपा हमेशा से ही पंचायत चुनाव अकेले लड़ती है. लेकिन अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष ही लेंगे. वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को ही बड़ा भाई बताया है.

उत्तर प्रदेश में गठबंधन को लेकर इमरान मसूद द्वारा दिए गए तीखे बयान के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि हो सकता है, इमरान मसूद का बयान कांग्रेस का अधिकृत बयान हो. वैसे गठबंधन के मामले में अंतिम फैसला हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का होगा. लेकिन समाजवादी पार्टी पंचायत चुनाव अकेले लड़ती है और रही बात उत्तर प्रदेश में बड़ा कद की तो जिसके ज्यादा सांसद वही बड़ा भाई है. यानी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी बड़े भाई की भूमिका में है.

पहलगाम मामले में बीजेपी से नहीं मिला जवाब- सांसद वीरेंद्र सिंह
उन्होंने आगे कहा,  इसके अलावा हमारा गठबंधन राष्ट्रीय स्तर के चुनाव के लिए हुआ है. आगे आने वाले समय में हमारे नेता इस पर फैसला लेंगे. दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान स्पष्ट कर दिया कि, हम पंचायत चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं को अवसर देने जा रहे हैं और पंचायत चुनाव कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने दम पर लड़ेगी.

समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह का कहना है कि, जिस तरह से गुजरात और अन्य जगहों पर प्रधानमंत्री द्वारा रोड शो किया जा रहा है, भारतीय जनता पार्टी हर विषय का राजनीतिकरण करती है और उसका यह उदाहरण है. हमारी सेना ने शौर्य और बहादुरी का परिचय दिया है. लेकिन भारत सरकार की तरफ से अभी भी यह बात नहीं स्पष्ट किया गया कि आखिर में सीजफायर अमेरिका के कहने पर क्यों स्वीकार किया गया? इसके अलावा विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को इस बारे में जानकारी क्यों दी कि वह पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला करने जा रहे हैं? अभी भी देश भारतीय जनता पार्टी से इसका जवाब मांग रहा है.

यह भी पढ़ें- 'इसी यूपी का डंका बजाते हो..', मीट कारोबारियों से मारपीट को लेकर AAP संजय सिंह का सीएम योगी पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget