एक्सप्लोरर

Prayagraj News: प्रयागराज में सवा लाख दीपों की रोशनी से नहाया यमुना का घाट, टनल में फंसे मजदूरों के लिए प्रार्थना

UP News: एकादशी की पूर्व संध्या के मौके पर प्रयागराज में दीपदान एवं कालिंदी महोत्सव का आयोजन किया गया. मौज गिरि घाट पर सवा लाख दीप जलाए गए. टनल में फंसे मजदूरों की सलामती के लिए प्रार्थना की गई.

Deepdan and Kalindi Mahotsav: हर साल की तरह इस बार भी देवउठनी एकादशी की पूर्व संध्या पर संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में परंपरागत तौर पर इस बार भी दीपदान महायज्ञ एवं कालिंदी महोत्सव का आयोजन किया गया. जूना अखाड़े के मौज गिरि घाट पर सवा लाख दीप जलाए गए. इसके अलावा मां यमुना की भव्य आरती और आतिशबाजी भी की गई. एक साथ हजारों दीप जलने से यमुना नदी और उसका मौजगिरि घाट दूधिया रोशनी से नहा उठा. दीपों की रोशनी में वहां का नजारा ऐसा लग रहा था, मानों एक साथ हजारों सितारे आसमान से उतरकर ज़मीन पर टिमटिमा रहे हैं.

सर्वसमाज के कल्याण की प्रार्थना
इस मौके पर सर्व कल्याण के साथ ही देश और दुनिया में शांति व खुशहाली होने की ख़ास तौर पर प्रार्थना की गई. इस आयोजन  में सैकड़ो की संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए. कार्यक्रम में मौजूद संत महात्माओं व श्रद्धालुओं ने मां यमुना की विशेष आरती की. दीपदान के लिए यमुना की धारा में एक दर्जन से ज्यादा नावों का विशेष इंतजाम किया गया था. इस दौरान जिसने भी यह नजारा देखा, वह बस देखता ही रह गया. 

बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु, संत-महात्मा
इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के प्रमुख संतों के संरक्षण वाली संस्था श्री दत्तात्रेय सेवा समिति की तरफ से किया गया था. दीपदान महायज्ञ और कालिंदी महोत्सव में जूना अखाड़े के सभापति श्री महंत प्रेम गिरि महाराज समेत तमाम दूसरे अखाड़ों के संत महात्मा मौजूद थे. इस बार के आयोजन में मौजूद साधू संतों और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के 22 जनवरी को होने जा रहे लोकार्पण एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुशी जताई गई

टनल में फंसे मजदूरो की खुशहाली की कामना 
संतो ने इस अवसर पर कहा,  सनातन धर्मियों के लिए यह पल इसलिए अद्भुत और अलौकिक होगा क्योंकि रामलला तकरीबन पांच सौ सालों के बाद फिर से अपने घर में विराजमान होंगे और दुनिया भर के करोड़ों रामभक्त आसानी से उनका दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे. इस मौके पर हाल के दिनों में दुनिया में कई जगहों हुए आतंकी हमले की निंदा की गई और समूचे विश्व में शांति वा भाईचारा कायम रहने की प्रार्थना खास तौर पर की गई. समारोह में उत्तराखंड की टनल में फंसे 41 मजदूरों की सलामती के लिए भी प्रार्थना की गई.

संतो में भगवान करते हैं वास- मंजू रानी चौहान, जस्टिस हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति मुख्य अतिथि जस्टिस मंजू रानी चौहान ने कहा कि संतों और गुरुओं में साक्षात भगवान वास करते हैं. संतों के उपदेशों का पालन कर और उनके जैसा आचरण कर ही देश और समाज को समृद्धशाली और शांत बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संत स्वभाव के योगी पुरुष हैं, जबकि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहले संत और बाद में मुख्यमंत्री हैं. अगर उच्च पदों पर बैठे सभी लोग संतों जैसा आचरण करने लगे तो भारत को एक बार फिर से विश्वगुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता.

ये भी पढ़ें: Railway News: रेलवे ने दी मुसाफिरों को बड़ी सौगात, प्रयागराज से मुबंई के बीच नई ट्रेन को हरी झंडी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget