एक्सप्लोरर

Railway News: रेलवे ने दी मुसाफिरों को बड़ी सौगात, प्रयागराज से मुबंई के बीच नई ट्रेन को हरी झंडी

UP News: इंडियन रेलवे ने प्रयागराज से मुंबई के बीच यात्रा करने वाले मुसाफिरों को बड़ी सौगात दी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णन ने वर्चुअली नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है.

Prayagraj News: प्रयागराज से मुंबई (Prayagraj To Mumbai) रूट पर यात्रा करने वाले  मुसाफिरों को लिये रेलवे ने बड़ी सौगात दी है. रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन से मुंबई तक एक नई ट्रेन चलाई है. इस ट्रेन का संचालन मऊ से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक किया जाएगा. खास बात यह है कि ये ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी. 22 नवंबर को इस ट्रेन का उद्घाटन मऊ रेलवे स्टेशन पर नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. जहां प्रयागराज पहुंचने पर पहुंचने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

'रेलवे का सौ फीसदी किया विद्युतीकरण'
इस अवसर पर वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समारोह को सम्बोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मऊ क्षेत्र के निवासियों को मऊ-मुम्बई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) उद्घाटन ट्रेन सेवा के शुभारंभ की बधाई दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रेलवे को देश के विकास की एक बड़ी कड़ी मानते है. रेलवे को ट्रान्सफार्म किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में रेलवे का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण किया जा चुका है. रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्टचर को मजबूत किया जा रहा है. इसके लिये रेलवे में निवेश पर विशेष ध्यान दिया गया है. यही वजह है कि नई सुविधायें उपलब्ध कराने के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाये जा रहे है.

रेलवे स्टेशनों को बनाया जा रहा वर्ल्ड क्लास  
उत्तर प्रदेश में आगामी 50 वर्षों की आवागमन संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए 156 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य किया जा रहा है. जिसमें मऊ जं. स्टेशन भी सम्मिलित है. इन स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है.  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 508 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया था. मऊ जं. स्टेशन के पुनिर्विकास की डिजाइन तैयार की जा चुकी है. आप यदि इस डिजाइन में सुधार हेतु सुझाव देना चाहते है तो आपका स्वागत है. 

उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे अधिकारी 
इस मौके पर श्रम एवं सेवा योजना मंत्री अनिल राजभर, पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे. मंडल रेल प्रबन्धक, वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, मंत्री उत्तर प्रदेश श्री अरविन्द कुमार शर्मा सहित सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया. समारोह का संचालन मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने किया.

ये भी पढ़ें: UP Politics: यूपी की इस विधानसभा सीट पर जल्द हो सकते हैं उपचुनाव, BJP में शुरू हुई टिकट पर चर्चा, रेस में ये नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
UP Election 2027: रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget