एक्सप्लोरर

पॉड टैक्सी चलाने की योजना पर काम कर रहा है यीडा, जानिए जमीन से कितनी ऊंचाई पर चलेंगी

इस परियोजना पर करीब 810 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसके 2024 में पूरा हो जाने की उम्मीद है. उसी साल नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण का काम भी पूरा होने की उम्मीद है.

गौतम बुद्धनगर जिले के लोगों को यातायात का एक नया साधन मिलने वाला है. यमुना एक्सप्रेस वे इंडस्ट्रीयल अथॉरिटी (यीडा) पॉड टैक्सी चलाने की योजना पर काम कर रहा है. यह पॉड टैक्सी जेवर में बन रहे नोएडा एयरपोर्ट और यीडा के सेक्टर 21 में बनने वाली फिल्म सीटी के बीच चलाई जाएगी. इसके लिए इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉरपोरेश के प्रतिनिधियों ने अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) का एक ड्राफ्ट यीडा के अधिकारियों को सौंपा.

कहां से कहां तक चलेगी पॉड टैक्सी

ड्राफ्ट डीपीआर के मुताबिक करीब 15 किमी लंबे पॉड टैक्सी के रूट पर 12 स्टेशन होंगे. शुरूआती प्रस्ताव के मुताबिक जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच पहले 17 स्टेशन बनने थे, जिसे पहले घटाकर 14 और अब 12 कर दिया गया है. इन प्रस्तावित स्टेशनों में टॉय पार्क सेक्टर 33, अपैरल पार्क सेक्टर 29 औऱ एमएसएमई पार्क सेक्टर 29 है. 

यीडा के सीईओ अरुण वीर सिंह ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को बताया कि एलिवेटेड कॉरिडोर जमीन से 12 मीटर की ऊंचाई पर बनाया जाएगा. पहले इसे 9 मिटर की ऊंचाई पर बनाया जाना था. उन्होंने बताया कि पॉड टैक्सी के संचालन से ट्रक-बस जैसे बड़े वाहनों के आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. 

परियोजना पर कितनी लागत आने का अनुमान है

इस परियोजना पर करीब 810 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसके 2024 में पूरा हो जाने की उम्मीद है. उसी साल नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण का काम भी पूरा होने की उम्मीद है. इसके लिए इस साल मई में टेंडर जारी होने की उम्मीद है. सीईओ ने बताया कि इसे बनाने वाली कंपनी 13 से 15 साल में अपने निवेश को हासिल कर लेगी. उसे 35 साल तक रियायत मिलती रहेगी. 

पॉड टैक्सी के ड्राफ्ट डीपीआर में 8 सीटों वाली टैक्सी का प्रावधान किया गया है. यीडा के सीआई ने इसे और बढ़ाने का सुझाव दिया है, जिससे अधिक से अधिक लोग यात्रा कर सकें. यीडा की योजना फिल्म सिटी और नोएडा एयरपोर्ट के बीच नॉनस्टाप पॉड टैक्सी सर्विस देने की भी है. हरे रंग की ये पॉड टैक्सियां 40-45 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी. वहीं आम पॉड टैक्सियां 12 स्टेशनों पर रुकेंगी और उनका कलर भी अलग होगा. 

कब-कब चलेगी पॉड टैक्सी

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पॉड टैक्सी की सुविधा हर 20 सेकेंड में मिलेगी. शुरुआत में कुल 146 पॉड टैक्सी दौड़ेंगी. इस, परियोजना के डीपीआर का फाइनल ड्राफ्ट आने के बाद उसे यीडा की अगल बोर्ड मिटिंग में रखा जाएगा. यह बैठक 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बुलाई जाने की संभावना है. यीडा की मंजूरी मिलने के बाद उसे सरकार के पास भेजा जाएगा. वहां से मंजूरी मिलने के बाद ग्लोबल टेंडर जारी किए जाएंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद भड़के परमानंद महाराज ने उठाया सवाल, बोले- चंपत राय को पहले से पता था तो...
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद भड़के परमानंद महाराज ने उठाया सवाल, बोले- चंपत राय को पहले से पता था तो...

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget