एक्सप्लोरर

UP Election: क्या विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सपा सांसद आजम खान? बेटे अब्दुल्ला ने दिया ये बड़ा बयान

UP Elections: अब्दुल्लाह आजम सीतापुर जेल से ज़मानत पर रिहा होकर बाहर आ गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, अब उनके पिता आजम खान के जेल से बाहर आने की तैयारी हो रही है.

UP Assembly Election 2022: रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहम्मद आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम के सीतापुर जेल से ज़मानत पर रिहा होकर बाहर आने के बाद अब सपा सांसद आजम खान के जेल से बाहर आने की तैयारी हो रही है. सूत्रों के मुताबिक, आजम खान भी जल्द ही जमानत पर सीतापुर जेल से रिहा हो सकते हैं. वहीं आज अखिलेश यादव के प्रेस कॉन्फ्रेंस में अब्दुल्लाह आजम भी मौजूद रहे.

माना यह भी जा रहा है कि आजम खान खुद भी रामपुर शहर विधानसभा सीट से इस बार चुनाव लड़ सकते हैं. हालाकि चुनाव लड़ने के सवाल पर अब्दुल्लाह आज़म का कहना है कि पार्टी जो भी फैसला लेगी, वह उसे मानेंगे. अगर पार्टी चुनाव लड़ने को कहेगी तो वह चुनाव लड़ेंगे. 15 जनवरी को सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद अगले ही दिन अब्दुल्लाह आज़म लखनऊ चले गये हैं और अभी वह लखनऊ में हैं. बताया जा रहा है कि सपा सांसद आज़म खान पर जो 100 से अधिक मुक़दमे दर्ज हैं उनमें से अधिकतर मुकदमों में आज़म खान को भी सम्बंधित अदालतों से ज़मानतें मिल चुकी हैं. सिर्फ अब एक मुक़दमे में उन्हें ज़मानत मिलना बाकी है. अगर अदालत से आज़म खान को ज़मानत मिल जाती है तो वह भी जल्द जेल से बाहर आ जायेंगे. सूत्रों की माने तो जेल में बंद आज़म खान ख़ुद भी रामपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके हैं. लेकिन आज़म खान और अब्दुल्लाह आज़म को चुनाव लड़ाना है या नहीं यह सपा प्रमुख अखिलेश यादव ही तय करेंगे. 

 जमानत पर जेल से बाहर आ सकते हैं आजम खान

आजम खान के करीबी लोगों का कहना है की जल्द ही आज़म खान भी ज़मानत पर रिहा होंगे और उसके बाद अब्दुल्ला आजम और आज़म खान विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और इसकी तैय्यारियां हो रही हैं . फ़िलहाल अब्दुल्लाह आज़म लखनऊ में हैं और अपने पिता को ज़मानत पर रिहा कराने के लिए कोशिश में जुटे हुए हैं. इस दौरान वह अपने वकीलों और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर आगे की रणनीति बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी यह पार्टी, ओपिनियन पोल में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

UP Election 2022: बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन लड़ेंगी इलाहाबाद वेस्ट सीट से चुनाव, AIMIM ने दिया टिकट

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget