एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, इस दिन होगी बारिश, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Today: मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिमी यूपी में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. वहीं पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

Weather Today in UP: यूपी में पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिला का होने के बाद उमस और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. घर से बाहर निकलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है. सितंबर के महीने में मई और जून जैसी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है. जल्द ही यूपी के कई हिस्सों में लोगों को इस गर्मी से निजात मिलेगी और एक बार फिर से कई इलाकों में बारिश हो सकती है. हालांकि आज लोगों को गर्मी से दो-चार होने पड़ेगा. पूर्वी यूपी के एक या दो जगहों पर हल्की बारिश की बौछारों की संभावना जताई गई है. 

मौसम विभाग के मुताबिक 2 सितंबर शनिवार को भी पश्चिमी यूपी में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है वहीं पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. 4 सितंबर तक पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क ही रहेगा. हालांकि 5 और 6 सितंबर को फिर से पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं. वहीं दक्षिणी हिस्सों में भी कहीं-कहीं बारिश देखने को मिलेगी. जिससे लोगों को बढ़ते तापमान से राहत मिलेगी. 

अगले तीन दिन बढ़ेगा तापमान

पूर्वी यूपी के सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर और कुशीनगर में आज एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन के दौरान 1-2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना बनी हुई है, इसके बाद अगले 3 दिन तक 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में क्रमिक गिरावट हो सकती है वहीं अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. 

पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक तापमान कानपुर में 38.8 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया है वहीं न्यूनतम तापमान चुर्क में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. पिछले 48 घंटों में पूर्वी यूपी के एक या दो स्थानों पर गरज और बिजली चमकने के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई. वाराणसी में दिन के समय तेज गर्मी से लोगों को दो चार होना पड़ा. वहीं प्रयागराज व मुरादाबाद मंडलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा.

One Nation One Election: केशव मौर्य ने वन नेशन, वन इलेक्शन के कमेटी गठन को बताया साहसिक फैसला, कहा- पीएम मोदी कोई भी...' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
UP Election 2027: BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार
BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget