एक्सप्लोरर

बैराज से पानी छोड़ने पर सीतापुर में बाढ़ जैसे हालात, कई गांवों पर संकट गहराया

सीतापुर में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. यही नहीं, कटान भी तेजी से बढ़ा है.

सीतापुर: सीतापुर में बैराजों से छोड़े गए पानी से शारदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. शारदा के जलस्तर बढ़ने से लहरपुर तहसील के बेहटा ब्लॉक क्षेत्र के हरिहरपुर, रमुवापुर, सेतुही, बड़रिया, बरक्षता, रोहिया, रजनापुर, सोनसरी, रामपुरवा, लोधौनी, खनियापुर, कुसेपा, जनकपुर, आदि गांवों में पानी भर गया है. साथ ही राजनापुर की सड़क पर बाढ़ का पानी चल रहा है, जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, बेहटा ब्लॉक के कोल्हूपुरवा में पानी बढ़ने से बना बंधा फट जाने से काफी तेजी से पानी गांवों में भरने लगा है. जिससे कि, आसपास के गांव देवपालपुर, बसंतापुर, मोगलापुर, बम्हैला, मानपुर, कोल्हूपुरवा, दुबई, औरंगाबाद, बिसवाँ खुर्द, चन्दीभानपुर आदि गांव प्रभावित होंगे.

समय से पूरा नहीं हो पाया बाढ़ कटान रोकने का काम

कोल्हूपुरवा में बाढ़ और कटान रोकने के लिए 2 करोड़ 35 लाख की परियोजना स्वीकृत हुई थी और बीते थोड़े दिन पहले जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह भी इसी परियोजनाओं का निरिक्षण करने आये थे और 15 जून तक इन सभी परियोजनाओं का काम पूरा करने का भी निर्देश दिया था लेकिन अफसोस की अभी तक काम पूरा ही नहीं हुआ.
 

तेजी से हो रहा है कटान

वहीं, बिसवां तहसील के रेउसा ब्लॉक में बाढ़ के पानी के तेज बहाव से तीन गावों में कटान में तेजी आयी है. फौजदारपुरवा में बीते 24 घण्टे में तेजी से घरों का कटान हुआ है, जिसमें अशर्फी, लल्लन, राम चन्दर, लक्ष्मी, प्रदीप कुमार, देशराज, दीपू मथुरा, संतराम, पुत्ती लाल, बालकराम, हरिहर व मनोज के घर नदी में समाहित हुये हैं. कटान प्रभावित गांव परमेश्वरपुरवा में भाई लाल, मौजी लाल व कैलाश के घर कटान की सीमा में हैं. चौकी पुरवा गांव में नदी घरों के करीब पहुंच रही है. नदी के कटान से गांव वाले अपने आशियानों को खुद ही तोड़ रहे हैं. करोड़ों की लागत से बनने वाली परियोजनाएं इस नदी कटान में बही जा रही हैं. गांव वाले हर साल बाढ़ झेलते हैं और सरकारे हर बार बाढ़ आने से कुछ ही महीनों पहले परियोजनाओं को शुरू करती हैं और वह परियोजनाएं जिस कटान को रोकने के लिए होती हैं वहीं, योजनाए इस कटान में बह जाती हैं.

ग्रामीण विनीत कुमार बताते हैं कि, गांव में कटान रोकने के लिए परियोजनाओं का काम कराया गया था. उनका आरोप है कि, कई बार उच्चाधिकारियों को बांध बनाने के लिए बताया गया था लेकिन नहीं बनवाया गया जिससे आज कोल्हूपुरवा का बांध फट जाने से गांव में पानी भर आया है. पानी तेजी से बढ़ रहा है यदि ऐसे ही पानी बढ़ता रहा तो कई अन्य गांव भी पानी की चपेट में आ जायेंगे.

ये भी पढ़ें.

शराबी को काबू करने में मेरठ पुलिस के छूटे पसीने, देखते देखते सड़क बन गई जंग का मैदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभल में अवैध इमामबाड़ा और मजार पर चला बुलडोजर, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौजूद
संभल में अवैध इमामबाड़ा और मजार पर चला बुलडोजर, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौजूद
100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने मंदिर प्रशासन को सौंपा पत्र
सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने मंदिर प्रशासन को सौंपा पत्र

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget