एक्सप्लोरर

UP News: नोएडा में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, चार आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime News: यूपी के गौतमबुद्ध नगर में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प देखी गई. जिसके चलते पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी इलाके में कथित तौर पर जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प देखी गई. फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि घटना दादरी के रामगढ़-कैमराला गांव में बीती रात हुई. पुलिस को मौके से खाली कारतूस भी मिले हैं और दोनों पक्षों के करीब 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के ग्राम कैमराला और रामगढ़ के बीच अशोक, सत्येंद्र, विजेंद्र, अंसल-सर्वोत्तम बिल्डर द्वारा अर्जित की गई जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई की जा रही थी, लेकिन इसका दूसरे पक्ष के संजय, वीर सिंह, राजू और 10-15 अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे से लैस होकर विरोध किया.

मारपीट के दौरान चली गोली

पुलिस ने बताया कि आपस में गाली-गलौज के बाद मामला और बढ़ने पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया था. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रामगढ़-कैमराला गांव के बीच चक्रसेन पुर की सीमा पर सर्वोत्तम समूह की जमीन है और कैमराला गांव के निवासी अशोक इस जमीन पर बुआई करते आ रहे हैं.

बुआई करने से रोकने पर शुरू हुआ विवाद

उन्होंने बताया कि गांव बोड़ाकी के निवासी संजय सिंह और रामगढ़ के निवासी वीर सिंह गुरुवार को मौके पर पहुंचे और अशोक को बुआई करने से रोका. इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि किसानों ने गोलीबारी किये जाने का आरोप लगाया है और मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है और फिलहाल क्षेत्र में शांति कायम है. उन्होंने बताया कि इस मामले में चौकी प्रभारी यशपाल शर्मा की शिकायत पर अशोक, सत्येंद्र, विजेंद्र, संजय, वीर सिंह, राजू और 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 34 और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम (1932) की धारा सात के तहत मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ेंः

UP News: काशी विश्वनाथ को चढ़ाया गया रत्न जड़ित सोने का मुकुट, जानें कितनी है कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarnagar News: नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
UP Weather: यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget