एक्सप्लोरर

UP News: काशी विश्वनाथ को चढ़ाया गया रत्न जड़ित सोने का मुकुट, जानें कितनी है कीमत?

Kashi Vishwanath Dham: काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि पराशर वैदिक आगम वेद शास्त्र परिषद हैदराबाद के सामवेद सनमुख शर्मा महाराज ने रत्न जड़ित सोने का मुकुट अर्पित किया है.

Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है. खास तौर पर श्रावण महीने और अन्य प्रमुख तिथियों पर शिव के भक्त रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. वाराणसी के साथ-साथ दूसरे राज्यों से भी शिव भक्त बड़ी संख्या में काशी विश्वनाथ धाम पहुंच रहे हैं. यही वजह है कि बाबा के खजाने में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इस बीच शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ के प्रति अनूठी श्रद्धा देखी गई. एक संस्था की तरफ से काशी विश्वनाथ के दरबार में रत्न जड़ित सोने का मुकुट अर्पित किया गया. चढ़ावे की कीमत 35 लाख रुपये से अधिक है.

बाबा विश्वनाथ को रत्न जड़ित सोने का मुकुट

मुकुट का वजन 400 ग्राम से भी ज्यादा बताया जा रहा है. काशी विश्वनाथ मंदिर की स्थापना दिवस से पहले 400 ग्राम सोने के वजनी मुकुट को अर्पित किया गया. काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पराशर वैदिक आगम वेद शास्त्र परिषद हैदराबाद के सामवेद सनमुख शर्मा महाराज ने रत्न जड़ित सोने का मुकुट अर्पित किया. काशी विश्वनाथ धाम के त्रयंबकेश्वर हॉल में पराशर वैदिक आगम वेद शास्त्र परिषद ने साप्ताहिक कथा का आयोजन किया है.

हैदराबाद की संस्था ने अर्पित किया दान

कथा में भाग लेने आए सामवेद सनमुख शर्मा महाराज ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दोपहर की भोग आरती से पूर्व चांदी की थाल, चांदी का कलश, चांदी की कटोरी के अलावा सोने का बेलपत्र और रत्न जड़ित सोने का मुकुट बाबा को अर्पित किया. आयोजन के दौरान दर्शनार्थी और संस्था से जुड़े श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि संस्था की तरफ से दान बाबा विश्वनाथ के बैकुंठ चतुर्दशी पर होने वाले स्थापना दिवस से पहले किया गया है. उन्होंने बताया कि संस्था शनिवार को भी पूजन अभिषेक का आयोजन कराएगी. रविवार को स्थापना दिवस पर मंदिर में बाबा विश्वनाथ को तुलसी के पत्ते से सहस्त्रार्चन किया जाएगा.  

Lok Sabha Election 2024: 'एक जंगल में दो शेर मुमकिन', ओपी राजभर का बृजेश सिंह और अब्बास अंसारी को लेकर बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget