एक्सप्लोरर

UP: कांग्रेस की नदी अधिकार यात्रा पर हमला, निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तोड़ा मंच

प्रयागराज के बसवार गांव से शुरू हुई कांग्रेस की नदी अधिकार यात्रा पर ग्रामीणों ने हमला किया है. निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने कांग्रेस की चौपाल के लिए सजाया गए मंच को तोड़ दिया. कांग्रेस के लोगों को गांव से बाहर भगा दिया गया.

प्रयागराज: कांग्रेस की नदी अधिकार यात्रा पर ग्रामीणों ने हमला किया है. निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने नदी अधिकार यात्रा का जबरदस्त विरोध किया जिसके बाद उनकी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस के बाकी नेताओं के साथ तीखी झड़प हुई.

तोड़ दिया मंच निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने कांग्रेस की चौपाल के लिए सजाया गए मंच को तोड़ दिया. इतना ही नहीं मंच पर कब्जा कर कांग्रेस के लोगों को गांव से बाहर भगा दिया गया. इस दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई भी की गई. हाथापाई में एक महिला पार्षद के चोटिल होने और अजय कुमार लल्लू का चश्मा टूटने की भी खबर है. प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य कांग्रेस नेता किसी तरह गांव से बचकर निकले. ग्रामीणों का आरोप है कि निषादों के नाम पर कांग्रेस बेवजह की राजनीति कर रही है.

बैकफुट पर हैं कांग्रेस के नेता कांग्रेस की नदी अधिकार यात्रा में हुए हंगामे के बाद हड़कंप मच गया है. प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने हंगामे की बात कबूल की है. इस घटना के बाद कांग्रेस के नेता से बैकफुट पर हैं. कांग्रेस ने इसे मामूली विवाद बताते हुए निषाद पार्टी पर हंगामा कराने का आरोप लगाया है.

बसवार गांव से शुरू हुई थी यात्रा गौरतलब है कि, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर ये यात्रा निकाली जा रही है. यात्रा एक मार्च को प्रयागराज के बसवार गांव से शुरू हुई थी. निषादों के नाम पर शुरू की गई यात्रा में इसी समुदाय की उपेक्षा का आरोप लगाकर हंगामा हुआ है. मारपीट की बात भी सामने आई है.

ये भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा- न्याय के लिए चीख रहा है हर रोज कोई न कोई परिवार

Haridwar Kumbh 2021: निरंजनी अखाड़े की पेशवाई के साथ महाकुंभ का आगाज, CM त्रिवेंद्र भी हुए शामिल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget