India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
India's Got Latent Season 2 के तीसरे एपिसोड में कंटेस्टेंट Sakshi Jha के विवादित बयानों ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। शो के दौरान Sakshi ने कहा कि उन्हें लगभग हर पुरुष से दिक्कत है और उन्होंने अपने पिता के लिए भी नफरत जताई। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह शादी करेंगी तो चाहेंगी कि उनका पति पूरी तरह उनकी बात माने। इतना ही नहीं, उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने पति को बेल्ट से मारने की फैंटेसी का भी जिक्र किया, जिससे वहां मौजूद Samay Raina, Vishal Dadlani, Tanmay Bhat और Raghav भी असहज नजर आए।
बातचीत के दौरान जब Samay Raina ने उनसे Gautam Buddha के बारे में पूछा, तो Sakshi उन्हें पहचान नहीं पाईं। उनके इस जवाब पर पैनलिस्ट भी हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर इस क्लिप की जमकर चर्चा होने लगी। एपिसोड में Sakshi ने Bihar को लेकर भी कुछ टिप्पणियां कीं, जिन पर कई लोगों ने आपत्ति जताई। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस जारी है कि फेमिनिज्म का मतलब पुरुषों से नफरत नहीं, बल्कि महिलाओं और पुरुषों के बीच समानता की बात करना है। वहीं कुछ लोग इसे सिर्फ सुर्खियां बटोरने की कोशिश मान रहे हैं
























