एक्सप्लोरर

Haridwar Kumbh 2021: निरंजनी अखाड़े की पेशवाई के साथ महाकुंभ का आगाज, CM त्रिवेंद्र भी हुए शामिल

पेशवाई में एक हाथी, पांच ऊंट, 40 घोड़े और 50 रथ शामिल हैं वहीं हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी निरंजनी अखाड़ा की पेशवाई में हिस्सा लिया.

हरिद्वार: हरिद्वार में आज से महाकुंभ की शुरुआत हो गई है. निरंजनी अखाड़े की पेशवाई के बाद हरिद्वार में कुंभ जैसा माहौल दिखने लगा है. एसएम जैन कॉलेज से शुरू हुई निरंजनी अखाड़े की पेशवाई शहर भर में भ्रमण के बाद निरंजनी अखाड़े पहुंचेगी. इस दौरान निरंजनी अखाड़ा के सभी महामंडलेश्वर और आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज समेत तमाम साधु मौजूद रहे.

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज भी मौजूद थे और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी निरंजनी अखाड़ा की पेशवाई में हिस्सा लिया. निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर ने इस दौरान एबीपी गंगा से बातचीत की. बता दें कि आज से कुम्भ नगरी में महाकुंभ का आगाज हो गया है. निरंजनी अखाड़े की पेशवाई एसएम जैन पीजी कॉलेज से सुबह 10 बजे शुरू हुई.

पेशवाई में एक हाथी, पांच ऊंट, 40 घोड़े और 50 रथ शामिल हैं वहीं हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पेशवाई में मौजूद रहे. इसके अलावा ढाई से 3 हजार संत पेशवाई में शामिल हुए. पेशवाई में सबसे आगे कोविड-19 जागरूक का संदेश देता वाहन खड़ा रहा. कुमाऊं, गढ़वाल और जौनसार बावर के सांस्कृतिक कलाकारों की टोली पेशवाई के दौरान प्रस्तुति देगी. पेशवाई में हरिद्वार के 4 बैंड और विशेष तौर पर नाशिक से मंगाया बैंड भी शामिल है.

किन्नर अखाड़ा ने भी जूना अखाड़े के साथ नगर प्रवेश किया

वहीं जूना अखाडा के रमता पंचों ने बैंडबाजे के साथ जुलूस के रूप में नगर प्रवेश कर कुंभ आयोजन की शुरुआत की. मेला अधिकारी दीपक रावत ने सभी रमता पंचों का नगर प्रवेश के दौरान माला डालकर स्वागत किया. इस मौके पर सभी आला अधिकारी मौजूद रहे. इसके साथ ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री स्वामी हरिगिरि ने सभी रमता पंचों की ओर से कुंभ के सफल और भव्य आयोजन की मां गंगा से प्रार्थना की.

सभी रमता पंचों ने नगर भ्रमण करते हुए ज्वालापुर पांडयेवाला में अखाड़े की छावनी में प्रवेश किया. जूना अखाड़े की पेशवाई तक अब यह सभी रमता पंच अखाड़े की छावनी में तपस्या में लीन हो जाएंगे. नगर भ्रमण के दौरान सैकड़ों की संख्या में नागा बाबा मौजूद रहे. इसके साथ ही किन्नर अखाड़ा ने भी जूना अखाड़े के साथ नगर प्रवेश किया.

यह भी पढ़ें-

मुख्तार अंसारी ने कहा- यूपी में मेरी जान को खतरा, राज्य सरकार बोली- SC को गुमराह कर रहा है गैंगस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात
कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात
'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget