एक्सप्लोरर

Vikas Dubey Encounter नये ऑडियो से खुलासा, शशिकांत की पत्नी मनु कह रही थी 'विकास भैया का फोन आया था, छत पर सतर्क रहना'

विकास दुबे और गैंग के हमले में मारे गये आठ पुलिस कर्मियों के मामले में हर दिन नये खुलासे हो रहे हैं. अब इस घटना से जुड़े कुछ और ऑडियो सामने आये हैं. विकास दुबे का साथी शशिकांत की पत्नी मनु को इस घटना के बारे में जानकारी थी

कानपुर. कानपुर के बिकरु कांड में रोजाना नये खुलासे हो रहे हैं. यूपी पुलिस पर अपराधियों द्वारा किये गये अब तक के सबसे बड़े हमले से जुड़े ऑडियो और वीडियो सामने आ रहे हैं. गुरुवार को अब इस वारदात से जुड़े तीन और ऑडियो सामने आये हैं. इनमें ये साफ पता चल रहा है कि विकास दुबे ने अपने सहयोगियों और साथियों के पहले ही सतर्क कर दिया था. साथ ही सभी को फोन कर घर की छतों पर मुस्तैद रहने को कहा था.

मनु को हमले की सारी जानकारी थी

इन्हीं में से एक ऑडियो में विकास के गुर्गे शशिकांत की पत्नी मनु अपने ससुर प्रेम प्रकाश से कह रही है कि ''विकास भैया आये थे और कह रहे थे कि इनसे (शशिकांत) कह देना कि छत पर चढ़ जाना और तैयार रहना. वहीं एक दूसरे ऑडियो में प्रेम प्रकाश और शशिकांत की बातचीत सामने आई है. इस ऑडियो में प्रेम प्रकाश ने शशिकांत को फोन किया और कह रहा था कि विकास का फोन आया था कि ''उससे बात कर लो''.

ऑडियो से पता चल रहा है कौन किसकी छत पर था!

इन ऑडियो से एक बात का पता चल रहा है कि पुलिस के आने से पहले कौन किसकी छत पर था. ये भी साफ हो गया है कि इस पूरे कांड की जानकारी शशिकांत की पत्नी मनु को थी. ये सभी ऑडियो घटना से कुछ समय के पहले के हैं.

इन ऑडियो क्लिप में मनु की बातचीत वाला ऑडियो करीब 22 सेकंड का है और दूसरा ऑडियो 31 सेकंड का है. अब तक इस परिवार के पांच ऑडियो सामने आ चुके हैं. इनसे हुई बातचीत से साफ पता चल रहा है कि विकास दुबे को गांव में पुलिस की आने की जानकारी काफी पहले हो गई थी और उसने अपने गुर्गों को अपनी रणनीति के हिसाब से पड़ोस की अलग-अलग छतों पर तैनात कर दिया था.

(रिपोर्टर प्रभात अवस्थी के इनपुट से)

ये भी पढ़ें.

यूपी: कोरोना पॉजिटिव पूर्व मंत्री व सपा नेता घूरा राम का निधन, KGMU में चल रहा था इलाज

बिकरु कांड: सामने आ रही शहीद पुलिसवालों की तस्वीरें बता रही हैं कि विकास दुबे ने पार की थी क्रूरता की सारे हदें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव के चाचा अब नहीं कर पाएंगे व्हाट्सऐप मैसेज, कहा- अब 5,000 लोगों को गुडमॉर्निंग...
अखिलेश यादव के चाचा अब नहीं कर पाएंगे व्हाट्सऐप मैसेज, कहा- अब 5,000 लोगों को गुडमॉर्निंग...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मायावती चलीं विश्व हिन्दू परिषद् की राह! कहा- सपा-कांग्रेस को चाहिए...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मायावती चलीं विश्व हिन्दू परिषद् की राह! कहा- सपा-कांग्रेस को चाहिए...
यूपी चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर आजाद? नगीना सांसद ने साफ कर दी तस्वीर
यूपी चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर आजाद? नगीना सांसद ने साफ कर दी तस्वीर
माइक पर हाथ मारा, संवाददाता से की बदसलूकी! ABP के सवालों पर झुंझलाए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
माइक पर हाथ मारा, संवाददाता से की बदसलूकी! ABP के सवालों पर झुंझलाए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Embed widget