एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में NDRF रही तैनात, गोताखोर भी रहे मौजूद

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथधाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिन्हें देखते हुए सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. काशी के सभी घाटों पर एनडीआरएफ की टीम तैनात है.

Mahashivratri 2023: देशभर में आज महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर काशी विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath Dham) और गंगा घाटों (Ganga Ghat) पर भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े. उनकी सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ (NDRF) के बचावकर्मियों को सभी प्रमुख घाटों पर तैनात किया गया है. श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए एनडीआरएफ की टीमों को विभिन्न घाटों जैसे नमो घाट (Namo Ghat), राजघाट, शीतला घाट, पंचगंगा घाट, मणिकर्णिका घाट, ललिता घाट, प्रयाग घाट, दशाश्वमेध घाट, अहिल्याबाई घाट, केदार घाट, अस्सी घाट और नजदीकी घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में गंगा नदी में तैनात किया गया. 

काशी नगरी में गंगा में नाव के जरिए भी पेट्रोलिंग भी की जा रही है. इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ की मेडिकल टीम “वाटर अम्बुलेंस” के साथ विभिन्न घाटों पर उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं के प्राथमिक उपचार एवं सहायता के लिए तैनात है. दशाश्वमेध घाट और मंदिर परिसर में मेडिकल कैंप भी आयोजित किया गया है, जिसमें एनडीआरएफ के डॉक्टर और मेडिकल टीम मौजूद है. इस दौरान घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ प्राथमिक उपचार की भी सुविधा भी दी जा रही है. 

एनडीआरएफ की दो टीमें तैनात

गंगा घाट की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें, 20 बोट और बचावकर्मियों के साथ वाराणसी के प्रमुख घाटों पर तैनात है. जिसमें गोताखोर और पैरामेडिकल स्टाफ डीप डाइविंग सेट, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय व अन्य आधुनिक बचाव उपकरणों के साथ मौजूद हैं ताकि किसी तरह की अनहोनी होने से बचाई जा सके.  

इस अवसर पर श्री मनोज कुमार शर्मा, कमांडेंट 11 एनडीआरएफ ने अपील की कि सभी श्रद्धालु सावधानी बरतते हुए पूरे हर्षोउल्लास से इस पर्व को मनाएं और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें. एनडीआरएफ पूरी श्रद्धा के साथ इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आपकी सुरक्षा में तैनात है. 

ये भी पढ़ें-  Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा, जानें कब से कर सकेंगे बाबा के दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी में एंटी करप्शन टीम का एक्शन, 10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार
अमेठी में एंटी करप्शन टीम का एक्शन, 10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार
'चेले-चपाटों से सनातन धर्म पर अनर्गल बयान दिलवा रहे हैं अखिलेश’, BJP नेता ने किया तीखा हमला
'चेले-चपाटों से सनातन धर्म पर अनर्गल बयान दिलवा रहे हैं अखिलेश’, BJP नेता ने किया तीखा हमला
योगी सरकार पीलीभीत में 200 एकड़ में बनाएगी बायो-फार्मा पार्क, नया इकोसिस्टम की योजना
योगी सरकार पीलीभीत में 200 एकड़ में बनाएगी बायो-फार्मा पार्क, नया इकोसिस्टम की योजना
दीपोत्सव पर रामायण के प्रसंगों से सजेगी अयोध्या, योगी सरकार के विजन से त्रेता युग की झलक
दीपोत्सव पर रामायण के प्रसंगों से सजेगी अयोध्या, योगी सरकार के विजन से त्रेता युग की झलक

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
पड़ोसी बांग्लादेश में भड़की हिंसा से अलर्ट मोड में भारत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
पड़ोसी बांग्लादेश में भड़की हिंसा से अलर्ट मोड में भारत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
SSC Exam Dates 2026: SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget