एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा, जानें कब से कर सकेंगे बाबा के दर्शन

Kedarnath Dham Door Open: महाशिवरात्रि के पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल उखीमठ में पूजा अर्चना के बाद पूरे विधि-विधान के बाद पंचाग गणना की गई और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की घोषणा की गई.

Kedarnath Yatra 2023: भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदारनाथ के कपाट कब खुलेंगे इसको लेकर बड़ी खबर सामने आई है. महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) के दिन उखीमठ में परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद केदारनाथ के कपाट (Kedarnath Dham Door Open) खोले जाने की तिथि तय हो गई है. पंचांग गणना के बाद केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने का शुभ मुहुर्त तय कर दिया गया है. उखीमठ में वेदपाठी आचार्यों की उपस्थिति में इस तिथि का एलान किया गया है कि 25 अप्रैल की सुबह बाबा केदारनाथ के कपाट खुलेंगे. 

महाशिवरात्रि के पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल उखीमठ में पूजा अर्चना के बाद पूरे विधि-विधान के बाद पंचाग गणना की गई और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की घोषणा की गई. मंदिर के कपाट 25 अप्रैल को मेघ लग्न में सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खुलेंगे. 21 अप्रैल को बाबा की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ के लिए होगी रवाना. इसके बाद 24 अप्रैल को बाबा केदारनाथ की डोली पैदल यात्रा करते हुए केदारनाथ धाम तक पहुंचेगी. इस तिथि की घोषणा होते ही पूरे मंदिर परिसर में बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगने लगे. 

21 अप्रैल को ओंकारेश्वर से रवाना होगी डोली

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खोले की तिथि का एलान होने के साथ ही अब तैयारियां शुरू हो जाएंगी. 21 अप्रैल को बाबा की डोली गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान करेगी. इसके बाद पहले दिन गुप्तकाशी में रात्रिविश्राम होगा. अगले दिन डोली गुप्तकाशी से फाटा तक जाएगी. इसके बाद 23 अप्रैल को गौरीकुंड और फिर 24 को गौरी कुंड से केदारनाथ धाम तक बाबा की डोली पहुंचेगी. इसके बाद अगले दिन 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे. बाबा केदारनाथ के जब कपाट खोले जाते हैं तो यहां पर सबसे पहले विधि विधान के साथ पूजा अर्चना होती है. मंत्रोच्चरण की बीच कपाट खोले जाएंगे. 

25 अप्रैल को धार्मिक अनुष्ठान के बाद सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे. इसके बाद श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए यहां आ सकेंगे. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: सपा में नंबर दो कौन? चाचा शिवपाल या राम गोपाल यादव, पढ़े यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
'99 चुनाव हार चुके हैं, आगे भी हारेंगे', राहुल गांधी के नेतृत्व पर बृजभूषण सिंह का निशाना
'99 चुनाव हार चुके हैं, आगे भी हारेंगे', राहुल गांधी के नेतृत्व पर बृजभूषण सिंह का निशाना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget