एक्सप्लोरर

Varanasi: अवैध कब्जा हटाने पहुंची नायब तहसीलदार ने युवती को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

Varanasi News: वाराणसी में अवैध कब्जा हटाने पहुंची महिला नायब तहसीलदार ने युवती को थप्पड़ जड़ दिया. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला अधिकारी को युवती पर हाथ उठाते देखा जा रहा है. जिसके बाद वहां मौजूद ग्रामीण काफी भड़क गए और आनन-फानन में मौके पर मौजूद पुलिस ने महिला अधिकारी को सुरक्षित वहां से निकाल लिया. जानकारी के अनुसार वाराणसी में एक महिला नायब तहसीलदार अधिकारी जमीन पर कब्जा हटाने पहुंची थी. इस दौरान एक युवती से कहासुनी के बीच महिला अधिकारी ने युवती को थप्पड़ जड़ दिया. जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि वाराणसी के कपसेठी थाना इलाके के भीषमपुर गांव में नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे को मुक्त कराने पहुंची थी. जानकारी के अनुसार कुछ ग्रामीणों ने भीषमपुर गांव में आबादी की जमीन पर अबैध रूप से घर बना लिया था. जिस पर हाईकोर्ट के आदेश मिलने पर सेवापुरी की नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी इस अवैध कब्जे को आजाद कराने पहुंची थी. वहीं अब इस मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना का वीडियो शेयर कर सरकार पर निशाना साधा है. अखिलेश ने वीडियो को ट्वीट कर राज्य की बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए लिखा 'तमंचा और तमाचा की भरमार जय हो-जय हो बीजेपी सरकार'. 

यहां देखें वीडियो

युवती ने मांगी आदेश की कॉपी

आबादी की जमीन पर बने अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने काफी नाराजगी जताई. इस दौरान एक युवती ने भीड़ से सामने आकर सीधे नायब तहसीलदार से आदेश की कॉपी मांग ली. जिसके बाद युवती और महिला अधिकारी के बीच कहासुनी बढ़ती ही चली गई. ऐसे होने पर गुस्से से तिलमिलाकर नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी ने युवती को थप्पड़ जड़ दिया.

रोकनी पड़ी कार्रवाई

ऐसा होते ही ग्रामीण काफी गुस्से में आगए और उन्होंने नायब तहसीलदार को घेर लिया. इसी दौरान हालात को भांपते हुए मौके पर मौजूद पुलिस ने महिला अधिकारी को ग्रामीणों के बीच से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. जिसके चलते जमीन पर कब्जा हटाए जाने की कार्रवाई रोकनी पड़ी. फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और ग्रामीणों ने युवती को थप्पड़ मारने के मामले में महिला अधिकारी के खिलाफ उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ेंः

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने दिया मायावती और अखिलेश यादव को बड़ा झटका, इन नेताओं ने थामा SBSP का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
Embed widget