एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने दिया मायावती और अखिलेश यादव को बड़ा झटका, इन नेताओं ने थामा SBSP का दामन

Mission 2024: लखनऊ में अलग-अलग पार्टियों को छोड़कर आए नेताओं का स्वागत ओम प्रकाश राजभर ने फूल माला पहनाकर किया. उन्होंने कहा कि सुभासपा की विचारधारा से प्रभावित होकर नेता सुभासपा का दामन थाम रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों से पहले एनडीए (NDA) गठबंधन की सहयोगी सुभासपा कुनबा विस्तार करने में जुटी है. सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) की रणनीति विपक्षी खेमे में सेंध लगाने की है. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों में वोटों का ध्रुवीकरण कर विपक्षी गठबंधन इंडिया को सुभासपा नुकसान पहुंचा सकती है. लखनऊ में ओम प्रकाश राजभर ने सपा, बसपा और कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं को सुभासपा की सदस्यता दिलाई. उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया. ओम प्रकाश राजभर का दावा है कि सुभासपा की विचारधारा से प्रभावित होकर विपक्षी नेता अलग-अलग पार्टियों को छोड़कर साथ आ रहे हैं.

अलग-अलग दलों के नेताओं ने थामा सुभासपा का दामन

सुभासपा का दामन थामने वालों में फतेहपुर जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह चौहान, बांदा से बसपा के राजू द्विवेदी, सपा के रुद्र राजन राजभर, बाराबंकी से कांग्रेस के अजय सिंह वर्मा, कांग्रेस के राम चंद गौतम समेत कई नेता शामिल रहे. बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन में शामिल ओम प्रकाश राजभर का जनाधार पूर्वांचल में है. एनडीए खेमे में आए ओम प्रकाश राजभर मिशन 80 को पूरा करने के लिए नया-नया दांव चल रहे हैं.

लोकसभा चुनावों से पहले एक्शन में ओम प्रकाश राजभर

विपक्षी खेमे को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के अलावा पार्टी की पैठ को मजबूत करने की भी है. सदस्यता ग्रहण के मौके पर ओम प्रकाश राजभर काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने कहा कि देश में एनडीए गठबंधन को लोकसभा की 330 सीटें मिलेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ में ओम प्रकाश राजभर खूब कसीदे गढ़ रहे हैं. उनका कहना है कि दलित और पिछड़े समाज को आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी कर रहे हैं. ओम प्रकाश राजभर के मुताबिक सुभासपा की बढ़ती ताकत से सपा घबरा गई है. पीला गमछा पहनाकर उन्होंने सपा नेताओं पर लोगों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया.

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर मायावती का सबसे बड़ा दांव, अखिलेश से छीना मुद्दा, BJP की बढ़ेंगी मुश्किलें!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget