एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Accident: सुरंग में फंसी 40 जिंदगियों को बचाने की जंग जारी, नई ऑगर मशीन से मलबे की ड्रिलिंग शुरू

Uttarkashi Tunnel Rescue: जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने सुरंग हादसे पर अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि प्रशासन मजदूरों के साथ लगातार संपर्क में हैं और ऑक्सीजन, दवा, राशन से संबंधित समस्या नहीं है.

Uttarakhand Tunnel Collapse: उत्तरकाशी में सुरंग हादसे के बाद मौके पर बचाव एवं राहत अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है. सुरंग में 40 मजदूर पांच दिनों से फंसे हैं. जिंदगी बचाने की जंग जारी है. मजदूरों की सलामती के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं. सुरंग में फंसे मजदूर हर सांस के लिए संघर्ष कर रहे हैं. अब नई ऑगर मशीन से मजदूरों को निकालने की कवायद शुरू की गई है. जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कहा है कि प्रशासन मजदूरों के साथ लगातार संपर्क में हैं. उन्होंने बताया कि हाल ही में ओड़ीसा सरकार का प्रतिनिधिमंडल आया था. प्रतिनिधिमंडल की ओड़ीसा के लोगों से बातचीत कराई गई. बातचीत के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सुरक्षित होने पर संतोष जताया. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को सूचना मिली है कि सुरंग में फंसे मजदूर सुरक्षित हैं और ऑक्सीजन, दवा, राशन से संबंधित समस्या नहीं है.

सुरंग में पांच दिनों से फंसी हैं 40 जिंदगियां

ऑगर मशीन में तकनीकी खामी आने से मलबे की ड्रिलिंग प्रभावित हुई थी. मंगलवार देर रात ताजा भूस्खलन होने और मिट्टी गिरने से रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकना पड़ा था. अब गुरुवार को नई ऑगर मशीन से मलबे की ड्रिलिंग शुरू कर दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि ड्रिलिंग शुरू करने से पहले सिलक्यारा सुरंग के बाहर पूजा पाठ किया गया. भारतीय वायु सेना के सी-130 हरक्यूलिस विमानों से 25 टन वजनी, बड़ी ऑगर मशीन दो हिस्सों में दिल्ली से उत्तरकाशी पहुंचाई गयी. केंद्रीय नागर विमानन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री वी के सिंह ने सिलक्यारा पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया.

मलबे की ड्रिलिंग नई ऑगर मशीन से शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में पत्रकारों को बताया, ‘‘नई मशीन मलबे की पांच—सात मीटर तक ड्रिलिंग कर चुकी है. हमें उम्मीद है कि प्रति घंटे पांच से सात मीटर तक भेदन क्षमता वाली ड्रिलिंग मशीन जल्द सुरंग के अंदर फंसे हुए मजदूरों तक पहुंच जाएगी.’’ मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में सभी निर्माणाधीन सुरंगों की समीक्षा करने का निर्णय लिया है. चारधाम ऑल वेदर सड़क परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग का सिलक्यारा की ओर से 270 मीटर अंदर करीब  का हिस्सा ढंह गया था. सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए दिवाली की सुबह राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा प्रतिवादन बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, सीमा सड़क संगठन के 160 बचावकर्मियों का दल दिन रात बचाव कार्यों में जुटा हुआ है .  

Nana Patekar Video: 'थप्पड़ कांड' पर नाना पाटेकर के खिलाफ विरोध तेज, एक्टर ने मांगी भी माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bairagiwala Murder Case: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
बैरागीवाला मर्डर केस: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
Gorakhpur News: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन
गोरखपुर: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन
Ram Mandir Case Live: गोपाल राव और अनिल मिश्रा से SIT ने आठ घंटे तक की पूछताछ, राम मंदिर परिसर से लौटी
Live: गोपाल राव और अनिल मिश्रा से SIT ने आठ घंटे तक की पूछताछ, राम मंदिर परिसर से लौटी

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget