एक्सप्लोरर

Nana Patekar Video: 'थप्पड़ कांड' पर नाना पाटेकर के खिलाफ विरोध तेज, एक्टर ने मांगी भी माफी

Nana Patekar News: वाराणसी में शूटिंग के दौरान अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने एक फैन को थप्पड़ मार दिया था. जिसके बाद उनके खिलाफ विरोध तेज होता देख उन्होंने वीडियो जारी कर माफी भी मांग ली है.

Varanasi News: शूटिंग के दौरान वाराणसी में युवा प्रशंसक को थप्पड़ मारने के बाद शहर में नाना पाटेकर के खिलाफ विरोध के सुर कल से ही तेज हो गए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद बनारस के लोगों नें इस पर आपत्ति जताई. समाज सेवी, पूर्व प्रोफेसर सहित आम लोगों ने इस मामले को यहां तक कह डाला कि यह मामला सीधे-सीधे बनारस के सम्मान से जुड़ा हुआ है. अगर कोई प्रशंसक किसी अभिनेता के साथ फोटो लेने के लिए वहां पहुंचता है तो, उसके साथ इस तरह का व्यवहार क्षमा योग्य नहीं है. 

वहीं थप्पड़ मारने के बाद वायरल हुए वीडियो के कारण लगातार बढ़ते विरोध को देख बॉलीवुड फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर अब निशाने पर आ गए हैं. जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर इस मामले में सफाई दी और काशी वालों से माफी मांगी. उनका कहना है कि वह अपनी फिल्म के लिए सीन का रिहर्सल कर रहे थे. इस दौरान उन्हें पता नहीं था कि वह उनकी टीम का हिस्सा नहीं है और बच्चे को थप्पड़ पड़ जाता है. 

मुझे लगा अपना ही बंदा है- नाना

नाना पाटेकर ने वीडियो जारी कर कहा कि मेरे द्वारा एक प्रशंसक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसको लेकर अनेक प्रतिक्रियाएं सामने आ रहीं हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि हम एक सीन को पूरा करने के लिए बार-बार रिहर्सल कर रहे थे और वह युवक इसी दौरान हमारे पास आ गया. इसलिए हमें लगा कि वह हमारा ही बंदा है, लेकिन बाद में जब हमें पता चला की वह कोई प्रशंसक है तो उसे ढूंढने का प्रयास किया और मैं उस युवक से मिलकर खेद व्यक्त करना चाहता था.

"काशी वालों का मिला है प्यार"

इस दौरान नाना पाटेकर ने यह भी कहा कि हम बीते कई हफ्तों से लगातार बनारस में अलग-अलग जगह पर शूटिंग कर रहे हैं और काशी वालों का भरपूर प्यार और समर्थन हमें मिल रहा है. शूटिंग के दौरान हमें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई. इसके अलावा इस घटना को लेकर मैं काशी वालों से भी माफी मांगना चाहता हूं. 

यह भी पढ़ेंः

Chhath Puja 2023: फ्लाइट में दोगुना किराया घर जा रहे लोग, कहा- 'छठ के उल्लास के आगे ये भी मंजूर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget