एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, राज्य में आंधी और ओलावृष्टि का कहर, 12 मई तक का औरेंज अलर्ट

Uttarakhand: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. मौसम विभाग ने 12 मई तक के लिए बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का औरेंज अलर्ट घोषित किया है. साथ ही लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है.

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. पूरे प्रदेश में बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने 12 मई तक के लिए औरेंज अलर्ट घोषित किया है, जिसमें लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है. चारधाम यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता जताई गई है

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही कई पहाड़ी क्षेत्रों में तेज आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है. उन्होंने बताया कि 11 और 12 मई को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का फैलाव अधिक रहेगा और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है.

मौसम विभाग के निदेशक ने क्या कहा?
बिक्रम सिंह ने बताया कि 5 जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा की संभावना है, जबकि 4 जिलों में कुछ जगहों पर और अन्य 4 जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उन्होंने विशेष रूप से चारधाम यात्रा पर निकले तीर्थयात्रियों को मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गिरते तापमान से बचाव के उपाय करने की सलाह दी है.

मौसम विभाग ने लोगों से नदियों से दूर रहने की अपील की है क्योंकि लगातार बारिश के चलते जलस्तर में अचानक वृद्धि हो सकती है, जिससे जान-माल को खतरा हो सकता है. आंधी-तूफान के दौरान खुले स्थानों या कमजोर संरचनाओं से दूर रहना भी आवश्यक बताया गया है.

बारिश की वजह से गिरा तापमान
बारिश की वजह से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी देहरादून में जहां अप्रैल में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब मई के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रह गया है.

हरिद्वार, जो आमतौर पर मई में गर्मी का सामना करता है, वहां भी तापमान गिरकर अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस हो गया है. काशीपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री, वहीं पास के रुद्रपुर में एक डिग्री अधिक यानी 33 डिग्री अधिकतम और 23 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.

कुमाऊं का प्रवेश द्वार हल्द्वानी भी मौसम के प्रभाव से अछूता नहीं है. यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें और किसी भी प्रकार की यात्रा या गतिविधि से पहले मौसम की स्थिति जरूर जांच लें. प्रशासन और बचाव दलों को अलर्ट मोड में रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके.

राज्य सरकार ने भी सभी जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. आपदा प्रबंधन टीमें आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रखी गई हैं ताकि मौसम से जुड़ी किसी भी चुनौती का तुरंत सामना किया जा सके.

ये भी पढ़ें : 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सपा नेता एसटी हसन ने की सरकार और सेना की तारीफ, कहा- हम जो चाहते थे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget