एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर' पर सपा नेता एसटी हसन ने की सरकार और सेना की तारीफ, कहा- हम जो चाहते थे...

India Strikes in Pakistan: सपा नेता एसटी हसन ने कहा कि जो देश चाहता था..वो हमारी सरकार और सेनाओं ने काम करके दिखा दिया है. ये वहशी लोग जिनका न कोई धर्म था और न ही इंसानियत थी.

Operation Sindoor: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई पर मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी की बड़े नेता और पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि देश जो चाहता था हमारी सरकार ने वो कर दिखाया है. हम नहीं चाहते थे कि सीधी जंग हो, सेना ने टारगेट करके कार्रवाई की. हमारी सेना और सरकार ने जो काम किया वो काबिले तारीफ है. 

सपा नेता एसटी हसन ने कहा कि जो देश चाहता था..वो हमारी सरकार और सेनाओं ने काम करके दिखा दिया है. ये वहशी लोग जिनका न कोई धर्म था और न ही इंसानियत थी. मासूम लोगों की जान लेना और उनका खून पीना इनकी आदत बन गई थी. जिसकी इजाजत किसी धर्म में नहीं है. इस्लाम को बदनाम करने वाले ये लोग, इनका यही हश्र होना चाहिए था. मैं अपनी सेना और सरकार को बधाई देता हूं कि हम जो चाहते थे वो आपने करके दिखा दिया. 

सरकार और सेना की तारीफ की
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना के पराक्रम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि "हम नहीं चाहते थे कि सीधी जंग हो. हमारी सेना ने इस बात भी ध्यान रखा कि कोई सिविलियन नहीं मारा गया और पाकिस्तान के किसी सैन्य ठिकाने पर हमला नहीं हुआ. अगर पाकिस्तान अब कोई हिमाकत करता है तो वो खुद अपनी बर्बादी का जिम्मेदार होगा. हम 30-35 साल से आतंकवाद को झेल रहे हैं. आज सरकार और हमारी सेना ने जो काम किया है वो काबिल ए तारीफ है. 

बता दें कि पाकिस्तान में आंतकवादियों के कैंपों पर भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर जिस तरह से बड़ी कार्रवाई की है. उसका पक्ष-विपक्ष की दोनों ओर से एक सुर में समर्थन किया गया है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सेना के पराक्रम का सलाम करते हुए प्रतिक्रिया दी और कहा- 'पराक्रमो विजयते!' बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की भारतीय सेना की ’आपरेशन सिंदूर’ कार्रवाई गौरवमय व सराहनीय.

Operation Sindoor के बाद पाकिस्तानी एंकर का रोते हुए वीडियो Viral, सपा नेता ने कहा- 'अभी तो और...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वो भारतीय महिला, जिसने पाकिस्तान में की शादी और बन गई जॉर्डन की क्राउन प्रिंसेस
वो भारतीय महिला, जिसने पाकिस्तान में की शादी और बन गई जॉर्डन की क्राउन प्रिंसेस
IPL ऑक्शन में बेटे के सिलेक्शन पर पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'अब सार्थक के नाम से…'
IPL ऑक्शन में बेटे के सिलेक्शन पर पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'अब सार्थक के नाम से…'
'ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन ही भारत की हार...', पूर्व CM के बयान पर भड़की BJP, कहा- सेना का अपमान करना कांग्रेस की पहचान
'ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन ही भारत की हार...', पूर्व CM के बयान पर भड़की BJP, कहा- सेना का अपमान करना कांग्रेस की पहचान
IPL 2026 ऑक्शन खत्म, कैमरून ग्रीन बिके सबसे महंगे; प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड
IPL 2026 ऑक्शन खत्म, कैमरून ग्रीन सबसे महंगे; प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Hero Xoom 125 vs TVS Ntorq 125 | Auto Live #hero #tvs
Real-World Range Test of Tata Harrier EV | Shocking Results! #tatamotors
Maruti Suzuki Victoris Review | Auto Live #marutisuzuki #victoris
Sansani: दिलजली सनम का आखिरी रोमांस | ABP News
IPL 2026 ऑक्शन में Cameron Green बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वो भारतीय महिला, जिसने पाकिस्तान में की शादी और बन गई जॉर्डन की क्राउन प्रिंसेस
वो भारतीय महिला, जिसने पाकिस्तान में की शादी और बन गई जॉर्डन की क्राउन प्रिंसेस
IPL ऑक्शन में बेटे के सिलेक्शन पर पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'अब सार्थक के नाम से…'
IPL ऑक्शन में बेटे के सिलेक्शन पर पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'अब सार्थक के नाम से…'
'ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन ही भारत की हार...', पूर्व CM के बयान पर भड़की BJP, कहा- सेना का अपमान करना कांग्रेस की पहचान
'ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन ही भारत की हार...', पूर्व CM के बयान पर भड़की BJP, कहा- सेना का अपमान करना कांग्रेस की पहचान
IPL 2026 ऑक्शन खत्म, कैमरून ग्रीन बिके सबसे महंगे; प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड
IPL 2026 ऑक्शन खत्म, कैमरून ग्रीन सबसे महंगे; प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड
मानुषी छिल्लर के चमकते चेहरे का राज क्या है? एक्ट्रेस ने खुद बता दी स्किनकेयर रूटीन
मानुषी छिल्लर की तरह ग्लोइंग स्किन चाहिए तो अपना ये टिप्स, चमकने लगेगा चेहरा
World Expensive Tea: यह है दुनिया की सबसे महंगी चाय, इसके पौधों को मिला है चीनी राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा
यह है दुनिया की सबसे महंगी चाय, इसके पौधों को मिला है चीनी राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा
Kidney Repair: सड़ी हुई किडनी को डॉक्टरों ने बना दिया हेल्दी, क्या इंसानों पर भी कारगर होगी यह तकनीक?
सड़ी हुई किडनी को डॉक्टरों ने बना दिया हेल्दी, क्या इंसानों पर भी कारगर होगी यह तकनीक?
Delhi Pollution News: गाड़ी का पॉल्यूशन खत्म तो नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर
गाड़ी का पॉल्यूशन खत्म तो नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर
Embed widget