एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: नैनीताल-पिथौरागढ़ में ऑरेंज, चार जिलों में येलो अलर्ट जारी

शुक्रवार को पर्वतीय जिलों में तेज बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. मौसम विज्ञान केंद्र ने नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Weather News: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. शुक्रवार को पर्वतीय जिलों में तेज बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. मौसम विज्ञान केंद्र ने नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में येलो अलर्ट लागू है. मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई तक उत्तराखंड में मौसम खराब रहेगा. पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश और हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. हाल के दिनों में बारिश ने कई इलाकों में तबाही मचाई थी, जिसके बाद मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क हो गए हैं.

आपदा प्रबंधन विभाग तैयार

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी टीमें अलर्ट मोड पर रखी हैं. किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए विभाग हर घटना पर नजर रख रहा है. भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

मौसम का ताजा अपडेट

  • नैनीताल, पिथौरागढ़: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट.
  • उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर: तेज बारिश का येलो अलर्ट.
  • मैदानी क्षेत्र: हल्की बारिश की संभावना.
  • तापमान: पर्वतीय क्षेत्रों में गिरावट, तेज हवाएं चलेंगी.

सावधानियां और सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है. यात्रियों और स्थानीय निवासियों को मौसम अपडेट्स पर नजर रखने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है. यहां बता दें कि उत्तराखंड में इस समय चारधाम यात्रा जारी है, वहीँ कुमायूं मंडल में नैनीताल और अल्मोड़ा समेत कैंचीधाम में बड़ी संख्या में लोग पहुँचते हैं.

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम बदलता रहेगा, जिसके लिए समय-समय पर अपडेट्स जारी किए जाएंगे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget