एक्सप्लोरर

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बस पलटी, 8-10 तीर्थयात्री घायल, सीएम धामी ने जताया दुख

मध्य प्रदेश से गंगोत्री धाम जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी एक बस धरासू के पास नालूपानी के निकट सड़क पर पलट गई.बस में 41 यात्री सवार थे, जिनमें से 8 से 10 लोग घायल हो गए.

Accident News:  उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया. मध्य प्रदेश से गंगोत्री धाम जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी एक बस धरासू के पास नालूपानी के निकट सड़क पर पलट गई. बस (नंबर: UK 13PA-0085) में 41 यात्री सवार थे, जिनमें से 8 से 10 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही उत्तरकाशी पुलिस और आपातकालीन सेवा 108 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

यह हादसा शुक्रवार, 23 मई 2025 को दोपहर के समय हुआ. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आवश्यकता पड़ने पर उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया जा सकता है. जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं.

सीएम ने जताया दुःख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि गंगोत्री हाईवे पर धरासू नालूपानी के निकट हुए बस हादसे का समाचार अत्यंत दुखद है. जिला प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, और जरूरत पड़ने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर करने के निर्देश दिए गए हैं. ईश्वर से सभी घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.

हादसे की जांच शुरू

स्थानीय प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. गंगोत्री हाईवे पर बढ़ते हादसों को देखते हुए सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी मार्गों पर वाहनों की गति और सड़क की स्थिति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. इस घटना ने तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है. प्रशासन ने यात्रियों से सुरक्षित यात्रा और नियमों का पालन करने की अपील की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget