एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में मौसम का कहर, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत इन जिलों में स्कूल बंद

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में मौसम कहर बरपा रहा है. भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन और मलबा आने की घटनाएं हो रही हैं. मौसम विभाग ने आज सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट दिया है.

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश कहर बनकर टूट रही है. बीती रात देहरादून के सहस्रधारा में बादल फटने से कई दुकानें बह गई और कुछ होटलों को नुकसान हुआ है. ऋषिकेश में भी चंद्रभागा नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. इस बीच मौसम विभाग ने आज भी सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया. 

उत्तराखंड में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर ख़तरनाक होता जा रहा है.मौसम विभाग ने आज प्रदेश सात जिलों देहरादून, चमोली, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में गरज चमक के साथ आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना है. 

इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

प्रदेश में खराब मौसम के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल, देहरादून और पिथौरागढ़ में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों को आज बंद रखने की घोषणा की गई है. जिलाधिकारियों मे मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए ये आदेश जारी किया है. आदेश की कॉपी सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई है.

भारी बारिश से कई जगहों पर नुकसान

देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश समेत कई जगहों पर देर रात से भारी बारिश का दौर जारी है जिसकी वजह से कई जगहों पर काफी नुकसान हुआ हैं. देहरादून के सहस्रधारा में बादल फटने से भारी मात्रा में मलबा मुख्य बाजार में घुस गया, जिससे कई दुकानें मलबे में बह गई और एक दो होटलों को भी नुक़सान हुआ. इस तबाही में दो लोगों के लापता होने की ख़बर हैं. 

ऋषिकेश में सुबह से हो रही भारी बारिश की वजह से चंद्रभागा नदी उफान पर आ गई है. नदी का पानी हाईवे तक पहुंच गया. जिससे कई वाहन फंस गए. इसके अलावा, मुनिकीरेती क्षेत्र में खारा स्रोत के पास सड़क पर मलबा आने से कई वाहन फंस गए. साथ ही, पीडब्ल्यूडी तिराहे से आगे एक बड़ा पेड़ गिरने के कारण सड़क पूरी तरह बाधित हो गई.  

आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट पर

प्रदेश में ख़राब मौसम को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन लगातार हालात पर नज़र बनाए हुए हैं. लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है. बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले, बारिश के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही नदी नालों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है.  

Dehradun Cloudburst: देहरादून के सहस्रधारा में फटा बादल, आया भारी मलबा, कई होटलों-दुकानों को नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget