एक्सप्लोरर

Dehradun Cloudburst: देहरादून के सहस्रधारा में फटा बादल, आया भारी मलबा, कई होटलों-दुकानों को नुकसान

Dehradun Cloudburst News: देहरादून के सहस्रधारा में देर रात करीब 11:30 बजे के आसपास बादल फटने जैसी घटना हुई. यहां के मुख्य बाजार में बड़े पैमाने पर मलबा आ गया. इससे दो से तीन बड़े होटल क्षतिग्रस्त हो गए.

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सहस्त्रधारा में बादल फटने से कई होटलों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है. सहस्त्रधारा में देर रात 11 बजे अचानक हुई तेज बारिश से बादल फटने जैसे हालात देखने को मिले और इससे बड़े पैमाने पर नुकसान होने की सूचना है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मुताबिक मुख्य बाजार में मलबा आने से 2 से 3 बड़े होटल और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. 

जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 11:30 बजे के आसपास बादल फटने जैसी घटना हुई. सहस्त्रधारा के मुख्य बाजार में बड़े पैमाने पर मलबा आ गया है. इससे दो से तीन बड़े होटल क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक मार्केट में बनी करीब 7 से 8 दुकानें गिर गईं.

बादल फटने जैसे हालात में फंसे 100 लोग

स्थानीय लोगों ने एबीपी लाइव को बताया कि इस हादसे में करीब 100 लोग फंस गए थे, जिन्हें गांव वालों ने सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है. उन्होंने बताया कि ऐसी भी सूचना मिली है कि एक से दो लोग लापता हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. हालांकि, उनकी तलाश की जा रही है. 

आपदा कंट्रोल रूम से रात 2:00 बजे जानकारी मिली कि घटनास्थल के लिए एसडीआरएफ और फायर की टीम को रवाना किया गया है. लेकिन, रास्ते पर अधिक मलबा आ जाने के कारण टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई. बताया गया कि लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मौके पर पहुंचकर रास्ता खोलने में जुट गई है.

देर रात से देहरादून में लगातार हो रही बारिश से आईटी पार्क में भी भारी मात्रा में मलबा आ गया है. इससे सॉन्ग नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क किया है. साथ ही नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है.

मसूरी में भी मलबा आने से मजदूर की मौत

दूसरी तरफ मसूरी में भी झड़ी पानी में एक मजदूर के आवास पर मलबा आ गया. घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गई और घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल ले गए.

शहर कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि बारिश का पानी और मलबा मजदूर के कच्चे आवास के ऊपर आ गया था. इससे एक मजदूर की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई और एक मजदूर घायल हो गया है. घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. अन्य लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है.

नैनीताल में स्कूलों की छुट्टी घोषित

बता दें कि देहरादून में देर रात से लगातार बारिश जारी है. मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अभी 24 घंटे और बारिश की संभावना जताई जा रही है. वहीं खराब मौसम को देखते हुए नैनीताल जिले में सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है. लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने ये आदेश जारी किए हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget