एक्सप्लोरर

Uttarakhand Nikay Chunav: वोटिंग लिस्ट से नहीं कटा हरीश रावत का नाम, SDM देहरादून ने जारी की सूची, किया ये दावा

Uttarakhand Nikay Chunav: उत्तराखंड निकाय चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने उनका नाम वोटर लिस्ट से हटाने का आरोप लगाया, जिस पर एसडीएम देहरादून ने सफाई दी है.

Harish Rawat News: उत्तराखंड निकाय चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत वोटिंग नहीं कर पाए. उन्होंने राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनका नाम वोटिंग लिस्ट से गायब है. इस कारण वह पोलिंग बूथ पर गए लेकिन अपना वोट नहीं डाल पाए. जिसके बाद इस मामले पर काफी विवाद देखने को मिला था. जिसे लेकर अब एसडीएम देहरादून ने सफाई दी है. उन्होंने वोटिंग लिस्ट जारी करते हुए बताया है कि हरीश रावत और उनके परिवार का नाम वोटिंग लिस्ट में शामिल है. 

हरीश रावत के आरोपों पर अब देहरादून के एसडीएम की ओर से बयान जारी किया गया है. एसडीएम ने मतदाता सूची जारी करते हुए दावा किया कि उनका नोट वोटर लिस्ट से गायब नहीं है. उनका नाम सूची में है. हरीश रावत के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्यों का नाम भी वोटिंग लिस्ट में शामिल हैं. लेकिन यह कोई नहीं बता पाया कि हरीश रावत जी पोलिंग बूथ पर गए थे वहां वह वोट क्यों नहीं दे पाए. 

वोटर लिस्ट से नाम गायब होने का आरोप
दरअसल गुरुवार को हरीश रावत ने दावा किया था कि वो अपने समर्थकों के साथ अपना वोट डालने गए थे लेकिन वोटिंग लिस्ट में उनका नाम नहीं मिला, जिसकी वजह से वो अपना वोट नहीं डाल पाए. उन्होंने इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग से भी बात की लेकिन उन्होंने वेबसाइट स्लो होने की बात कहकर मामले को टाल दिया. 

हरीश रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे बड़ा धक्का सा लगा जब ये पता चला कि मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं है. रावत ने कहा कि मैंने इलेक्शन कमीशन को ख़बर की है. उन्होंने कहा कि हमारा सर्वर डाउन है हम पता करते हैं. चुनाव के दिन सर्वर डाउन होने पर हरीश रावत ने कहा कि चमत्कारियों की पार्टी है. इसमें सब तरीके के चमत्कार हो सकते हैं. उनका असर तो चुनाव आयोग पर भी पड़ेगा. जैसा राजा होता है राजा से देवता भी प्रभावित हो जाते हैं. 

हरीश रावत ने कहा कि मुझे बहुत दुख है कि हजारों लोगों के वोट कटे हैं. उनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं जो लोकतंत्र के रक्षक हैं. आप सिस्टम के तहत लोगों के नाम काट दे रहे हैं. वो भी इसलिए कि वो किसी पार्टी विशेष के मतदाता हो सकते हैं. ये बहुत गहरा आघात है. मेरा नाम कटा तो मैं मान लेता हूं कि मुझे अपने वोट की ख़ुद हिफाजत करनी चाहिए थी. मैं लोगों को कहूंगा कि भाजपा के लोग है जो सही वोट काटने में माहिर है. 

3.78 फीसद कम हुई वोटिंग

बता दें कि उत्तराखंड निकाय चुनाव में 65.03 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. इनमें सबसे ज्यादा वोटिंग रुद्रप्रयाग में हुई जहां 71.15% वोटिंग हुई, दूसरे नंबर पर उधमसिंहनगर में 70.06% वोटिंग हुई. इसके अलावा अल्मोड़ा में 63%, बागेश्वर में 67.19%, चमोली में 66.64%, टिहरी में 61.80%, चंपावत में 64%, पौड़ी में  66.05%, पिथौरागढ़ में 64.75%, नैनीताल में 69.78%, हरिद्वार में 65%, देहरादून में 55% और उत्तरकाशी में 61% वोटिंग हुई. पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान में 3.78 प्रतिशत की कमी आई है.

इनपुट- दानिश खान

IITian Baba को कुंभ के मेले में मिली बहन, एक-दूसरे से मिलती-जुलती है कहानी, जुड़ा खास कनेक्शन  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर में 70 से ज्यादा बार चोरी की पोल-खोल डिबेट!
PoJK Rawalakot Protest | Chaar Ki Chaal: POJK में विद्रोह से कांपी शाहबाज सरकार!
Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget