एक्सप्लोरर

रूड़की में 12 छात्राओं से प्रोफेसर ने की छेड़छाड़, पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी किया गिरफ्तार

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रूड़की डिग्री कॉलेज में 12 छात्राओं के साथ प्रयोगिक परीक्षा के दौरान सहायक प्रोफेसर ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की, जिसके बाद सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया.

Roorkee News: उत्तराखंड के रूड़की में राजकीय डिग्री कॉलेज में 12 छात्राओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में 55 वर्षीय एक सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि एक पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत में कहा गया है कि, डॉ. अब्दुल अलीम असांरी ने गुरुवार दोपहर को बीएससी की प्रायोगिक परीक्षा के मौखिक परीक्षा के दौरान छात्राओं को कथित तौर पर अनुचित तरीके से छुआ. यह घटना एक बंद कमरे में हुई.

गंगनहर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आर.के. सकलानी ने बताया कि अंसारी ने कथित तौर पर एक छात्रा की हथेली पर अपना मोबाइल नंबर भी लिख दिया और उससे रात में घर जाकर उन्हें फोन करने को कहा. कमरे से बाहर आने के बाद जब एक पीड़ित ने अपनी आपबीती साझा की तो अन्य छात्राओं ने भी इस बात का खुलासा किया कि प्रोफेसर ने उन्हें भी अनुचित तरीके से छुआ था.

सहायक प्रोफेसर ने नंबर काटने की दी धमकी
शिकायत के मुताबिक, जब छात्राओं ने इस बात को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया तो अंसारी ने कथित तौर पर उन्हें उनके अंक काटने की धमकी दी. इससे भड़की छात्राओं ने प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया. आरोपी रूड़की के पास भगवानपुर में एक अन्य कॉलेज में पढ़ाता है.

विरोध प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रबंधन ने आक्रोशित छात्राओं को शांत करने के लिए पुलिस को मामले की सूचना दी. प्रभारी निरीक्षक सकलानी ने बताया कि एक पीड़ित ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान अंसारी ने स्वीकार किया कि उसने लड़कियों को छुआ था, लेकिन उसने कहा कि इसके पीछे उसका कोई गलत इरादा नहीं था.

पुलिस ने प्रोफेसर को हिरासत में लिया
पुलिस के अनुसार, अंसारी इस बात का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका कि उसने एक छात्रा की हथेली पर अपना मोबाइल नंबर क्यों लिखा था. इस बीच, कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि, अंसारी द्वारा बुधवार और गुरुवार को ली गयी दोनों प्रायोगिक परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- राम गोपाल यादव के बयान पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले- 'अखिलेश यादव अपना स्टैंड स्पष्ट करें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget