एक्सप्लोरर

राम गोपाल यादव के बयान पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले- 'अखिलेश यादव अपना स्टैंड स्पष्ट करें'

Brajesh Pathak on Ram Gopal Yadav Controversy: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण ने सपा नेता रामगोपाल यादव के विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर दिए जाति सूचक बयान की आलोचना की है.

Ram Gopal Yadav Controversy: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव के विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर दिए बयान की चौतरफा निंदा हो रही है. अब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस विषय पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से स्पष्टीकरण मांगा है.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "सपा जातिगत उन्माद फैलाना चाहती है. दलित समाज की बेटी को जाति सूचक शब्द से पुकारना कहां तक उचित है? अखिलेश यादव का इस विषय पर अब तक बयान नहीं आया है. उन्हें अपना और पार्टी का स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए. समाजवादी पार्टी इस विषय पर अपना स्टैंड स्पष्ट करे और जनता से माफी मांगे."

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण ने सपा नेता रामगोपाल यादव के विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर दिए जाति सूचक बयान की आलोचना की है. आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा, "राम गोपाल यादव का बयान शर्मनाक है. हमारी सेना जाति और धर्म से ऊपर है और सिर्फ भारतीय है. सेना को जाति और धर्म से जोड़कर राजनीति नहीं करनी चाहिए. ऐसे बयान मनोबल गिराने वाले होते हैं. इससे बचना चाहिए."

सेना जाति और धर्म से ऊपर की चीज है- संजय निषाद

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने भी इसकी निंदा की. उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी का यही चरित्र है. जब वे सत्ता में होते हैं तो दलितों के साथ अत्याचार करते हैं और सत्ता से बाहर जाने के बाद उनकी बात करते हैं. सेना जाति और धर्म से ऊपर की चीज है. यह राष्ट्र का मामला है. राष्ट्र बड़ा होता है और जाति छोटी है. ऐसे बयान नहीं देने चाहिए."

व्योमिका सिंह का नाम भी भूले थे राम गोपाल यादव

बता दें कि राम गोपाल यादव ने एक जनसभा में विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. व्योमिका सिंह का नाम भी कई बार अपने भाषण के दौरान भूल गए थे. विंग कमांडर के अलावा भी उन्होंने अन्य अधिकारियों की जाति बताई थी. अपने बयान की वजह से राम गोपाल यादव पूरे देश में आलोचना झेल रहे हैं. हालांकि विवाद बढ़ता देख उन्होंने सफाई भी दी कि उनकी मंशा गलत नहीं थी लेकिन उनके कथन को गलत तरीके से पेश किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget