एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण पर सीएम धामी के तेवर सख्त, अधिकारियों को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अवैध निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रवैया अपनाया है, सीएम धामी ने साफ निर्देश दिया कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए.

Dehradun News: उत्तराखंड में सभी अवैध निर्माण हटाए जाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने सोमवार को अधिकारियों से यह डाटा भी प्रस्तुत करने को कहा कि सरकारी भूमि पर राज्य के बाहर के कितने लोगों ने अतिक्रमण किया है और राज्य के कितने लोग इस पर काबिज हैं. उत्तराखंड (Uttarakhand) में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के सबंध में यहां आयोजित एक बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का शासनादेश जारी किया जाए. 

सीएम धामी ने इस संबंध में सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न रोकने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटना है और इसके लिए शासन से जो आदेश जारी होंगे, उस पर सभी ​जनपदों को तेजी से कार्य करना है. उन्होंने इस सिलसिले में सभी विभागों से समन्वय से कार्य करने को कहा. 

शत्रु संपत्ति का निरीक्षण करने का निर्देशक

मुख्यमंत्री ने गढ़वाल और कुमाऊं के आयुक्तों को भी अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने से संबंधित सभी कार्यों पर पूरी निगरानी रखने तथा इसके लिए जिलाधिकारियों के साथ लगातार बैठकें करने को कहा और उनसे कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए. उन्होंने जिलाधिकारियों को अपने ​जनपदों में स्थित शत्रु संपत्तियों का अपनी टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी संपत्तियों को जिला प्रशासन जल्द अपने अधीन ले. 

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो शत्रु संपत्तियां जिला प्रशासन अपने अधीन ले चुका है, उनके बारे में इस बात की संभावना तलाशी जाए कि क्या उनमें सार्वजनिक परियोजनाएं बन सकती हैं और इसके प्रस्ताव जिलाधिकारियों द्वारा शीघ्र शासन को भेजे जाएं. बैठक में जानकारी दी गई कि वन विभाग द्वारा 455 हेक्टेयर क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है.

बाहरी लोगों के सत्यापन के निर्देश दिए 

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर काम करने के लिए आने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि विभागों द्वारा सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने की जो रिपोर्ट दी जा रही है, उनका सत्यापन भी कराया जाए, गलत सूचना देने वालों पर कार्रवाई की जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सरकारी जमीनों का अपना यूनिक नंबर होगा और सभी विभाग अपनी सरकारी संपत्ति का रजिस्टर रखेंगे और इसकी डिजिटल इन्वेंटरी होगी. 

अवैध निर्माण पर रखी जाए नजर

सीएम धामी ने निर्देश दिए कि सरकारी भूमि की समय- समय पर सेटेलाइट तस्वीर ली जाएगी और राज्य की सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है जिसकी तकनीकी सहायता के लिए राजस्व परिषद में एक प्रकोष्ठ बनाया गया है. राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है जो जनपद और राज्य स्तरीय समिति अतिक्रमण हटाने के लिए की गई कार्यवाही की नियमित निगरानी रखेगी. सभी जनपदों में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही चल रही है. इस बैठक में मुख्य सचिव डॉ सुखबीर सिंह संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सहित शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने दिया स्वामी प्रसाद मौर्य को करारा जवाब, दुखती रग पर रख दिया हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ अग्निकांड में CM योगी के निर्देश पर जांच तेज, SIT ने किया घटनास्थल का दौरा, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
लखनऊ अग्निकांड में CM योगी के निर्देश पर जांच तेज, SIT ने किया घटनास्थल का दौरा, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
Hardoi News: हरदोई लूटकांड का खुलासा, 'जिलाध्यक्ष करणी सेना' लिखी गाड़ी से घूम रहा आरोपी गिरफ्तार
हरदोई लूटकांड का खुलासा, 'जिलाध्यक्ष करणी सेना' लिखी गाड़ी से घूम रहा आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ अग्निकांड के बाद हापुड़ में एक्शन, फायर NOC बिना चल रही लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर सील
लखनऊ अग्निकांड के बाद हापुड़ में एक्शन, फायर NOC बिना चल रही लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर सील
CM योगी आदित्यनाथ से मिले BJP विधायक राजेश्वर सिंह, ‘मैं हूं सरोजनी नगर’ किताब का विमोचन
CM योगी आदित्यनाथ से मिले BJP विधायक राजेश्वर सिंह, ‘मैं हूं सरोजनी नगर’ किताब का विमोचन

वीडियोज

Suzuki e-access ride review | #suzuki #suzukieaccess #autolive
Mahadev & Sons: Mahadev की तिजोरी से ₹10 लाख गायब! क्या Mogra का पर्दाफाश कर पाएगी Rajji?
Bollywood News: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का धमाकेदार टीज़र रिलीज़, रहस्य, रोमांच और दमदार अंदाज़ ने बढ़ाई उत्सुकता (23.06.26)
Chitra Tripathi : ये आग सियासी है! | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav | CM Yogi | Rahul Gandhi
Honda Elevate facelift में नहीं होगा Hybrid! #honda #hondaelevate #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली महिला क्रिकेटर कौन? 12 साल की प्लेयर के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली महिला क्रिकेटर कौन? 12 साल की प्लेयर के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Ghabadkund Box Office Day 4: 'राजा शिवाजी'-'देऊळ बंद 2' के बाद एक और मराठी फिल्म का गदर, 2026 की 6th हाईएस्ट ग्रॉसिंग बनने से बस इतना दूर
'राजा शिवाजी'-'देऊळ बंद 2' के बाद एक और मराठी फिल्म का गदर, 2026 की 6th हाईएस्ट ग्रॉसिंग बनने से बस इतना दूर
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
Lucknow Fire News Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Embed widget