एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने दिया स्वामी प्रसाद मौर्य को करारा जवाब, दुखती रग पर रख दिया हाथ

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वो सत्ता से बाहर होते हैं तो सत्ता के लिए तड़पते हैं जैसे मछली को पानी से निकाल दीजिए तो वो बहुत छटपटाती है.

Om Prakash Rajbhar News: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) और सुभासभा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. राजभर ने मौर्य पर पलटवार करते हुए कहा कि जो जीता वो ही सिकंदर होता है. जब मैंने सपा के साथ गठबंधन किया तो मैं चुनाव जीता और सपा को भी जिताया, सब जानते हैं कि सपा हमारे वोट से जीती. लेकिन मौर्य सपा में बड़े घमंड के साथ गए थे कि हम जिधर जाते हैं उधर सरकार बनाते हैं. यही अहंकार था उनका लेकिन वो चुनाव भी हार गए और मुकदमा भी लिख गया. फिर आज किस मुंह से चिल्ला रहे हैं कि हम अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री बनाएंगे. 

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी बेटी बीजेपी के सहयोग से सांसद हैं. वो मंत्री थे, क्या तब महिलाओं की आवाज उठाई. 5 साल तक जुबान नहीं खुली, तब मलाई काट रहे थे. मंत्री बनके, तब तो राम-राम जपना पराया माल अपना कर रहे थे. जब हम सपा के साथ नहीं थे तो सपा के पास 47 सीटें थीं और जब हम साथ खड़े हुए तो आजमगढ़, बलिया, मऊ, गाजीपुर में बीजेपी का खाता नहीं खुला. वोट का इजाफा हुआ. सपा मुखिया के सामने आरएलडी विधायकों ने कहा कि राजभर की वजह से हम भी जीत गए. 

राजभर ने मौर्य पर हमला बोलते हुए कहा कि जब वो सत्ता में रहते हैं तब उन्हें कुछ नहीं दिखाई देता. चार बार बहुजन समाज पार्टी की सत्ता में थे, तब कुछ नहीं दिखा, 5 साल बीजेपी के साथ मंत्री थे तब कुछ नहीं दिखा. जब सत्ता से बाहर होते हैं तो सत्ता के लिए तड़पते हैं जैसे मछली को पानी से निकाल दीजिए तो वो बहुत छटपटाती है. वैसे ही अब ये सत्ता पाने के लिए छटपटा रहे हैं. 

बीजेपी के महासंपर्क अभियान पर कही ये बात

जिसको सत्ता लेना है वह जनता के बीच में रहेगा, उसको ही सत्ता मिलेगी, चाहे सपा हो चाहे हम हो या बीजेपी. बीजेपी सत्ता के लिए पूरी ताकत के साथ लगी है. अभी ये लोग खाली मीडिया के सामने बयान देकर के वोट लेना चाहते हैं. वहीं कांग्रेस की बैठक पर राजभर ने कहा कि अच्छी बात है कर्नाटक के बाद कांग्रेस में जोश में आया है. कांग्रेस के पतन की वजह से वो सत्ता से बाहर हुई. जनता के बीच में मुकाबला करना है तो बड़ा गठबंधन बनाना पड़ेगा तीसरा मोर्चा नहीं बल्कि दूसरा मोर्चा बनाना पड़ेगा. 

राजभर ने कहा, "मैं बार-बार कहता हूं कि मायावती, अखिलेश, नीतिश और सोनिया जी एक मंच पर आएं जिस दिन एक मंच पर आने के लिए तैयार हो उस दिन फोन करें, 2 घंटा पहले हम भी हाजिर हो जाएंगे. ममता जी, तेजस्वी यूपी में वोट नहीं दिला पाएंगे. यहां वोट मायावती जी के पास रजिस्टर्ड है 12.50 फीसदी गठबंधन में मायावती जी खड़ी होंगी तो वह वोट 17 परसेंट हो सकता है. वोट ओमप्रकाश राजभर के पास है. वोट वालों से गठबंधन करोगे तो जीतोगे बिना वोट वालों से करोगे तो लोटोगे. 

राजभर बोले- हमसे पूछो क्यों हारी सपा

राजभर ने सपा की समीक्षा बैठक पर कहा कि वो क्या बैठक करेंगे हम बता देते हैं कि हार क्यों मिली. 6 दिन पहले उनका बयान आया कि हम बूथ स्तर तक कमेटी बनाएंगे निकाय चुनाव के लिए और 6 दिन बाद चुनाव की घोषणा हो गई, तो बूथ कमेटी कहां बनी काम खत्म. जब काम करने का समय है तब आप वह काम नहीं कर रहे हैं और जब काम खत्म हो जा रहे हैं समीक्षा से क्या मिलेगा यही तो मिलेगा कि हमने बूथ कमेटी नहीं बनाई. जब सरकार में थे इन्होंने किसी को नहीं पहचाना, अब क्या समीक्षा करेंगे. 

 ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा का गठबंधन बन रहा है उसमें कांग्रेस, बसपा का होना जरूरी है. बसपा राष्ट्रीय स्तर पर है, समाजवादी पार्टी राज्य का दल है. अपने प्रदेश के अलावा कहीं वोट दिलाने की हैसियत नहीं है. वोट वालों से गठबंधन करना चाहिए, बिना वोट वालों से गठबंधन नहीं करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- 2000 Rupee Note: 2000 का नोट चलन से बाहर होने पर राम गोपाल यादव की पहली प्रतिक्रिया, बताई ये खास वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'ऐसे करने से कुछ काम नहीं होगा...', दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर बोलीं BJP सांसद हेमा मालिनी
'ऐसे करने से कुछ काम नहीं होगा...', दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर बोलीं BJP सांसद हेमा मालिनी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget