एक्सप्लोरर

Haridwar News: हरिद्वार में दिन दहाड़े तमंचे के बल पर ज्वेलरी शॉप में लूट, व्यापारी ने बदमाश को दबोचा

Haridwar Crime News: हरिद्वार में दिन दहाड़े छह हथियारबंद बदमाशों ने ज्वैलर की दुकान में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान व्यापारी ने बहादुरी दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया.

Haridwar Robbery: हरिद्वार (Haridwar) कोतवाली क्षेत्र रानीपुर (Ranipur) में एक ज्वैलरी शॉप पर छह हथियारबंद बदमाशों ने दिन दहाड़े हमला कर दिया और लूट की वारदात को अंजाम दिया. ये घटना यहां के शिवालिक नगर (Shivalik Nagar) के एल 15 क्लस्टर में स्थित अमन ज्वेलर्स के यहां पर हुई. बदमाशों के साथ हुई हाथापाई में व्यापारी ने एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि पांच बदमाश काउंटर पर रखे सोने के जेवर लेकर भाग निकले. इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मौके का जायजा लिया. 

ज्वैलर्स शॉप में दिन दहाड़े लूट
अमन ज्वैलर्स के संचालक प्रदीप ने पूरी घटना के बारे में बताया कि बुधवार को अचानक छह हथियारबंद बदमाश उनकी दुकान में घुस आए और तमंचे के बल पर लूट की कोशिश की. इनमें से एक बदमाश ने उनके सिर पर तमंचे की बट से भी वार किया. बदमाशों के साथ हुई इस झड़प में व्यापारी ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को मौके पर ही कसकर पकड़ लिया, लेकिन इस बीच बाकी पांच बदमाश काउंटर पर रखे सोने के जेवर लेकर भाग गए. आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंच गया और घटना स्थल का दौरा किया. 

स्थानीय व्यापारियों ने जताई नाराजगी

शिवालिक नगर क्षेत्र के व्यापारियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण इस क्षेत्र में लगातार इस तरह की घटनाएं घटित हो रही हैं. क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि खुद पुलिस भी उनसे सुरक्षित नहीं है तो आम इंसान कैसे सुरक्षित रहेगा. शिवालिक नगर क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से सनसनी फैली हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी तलाशी जा रही है ताकि फरार हुए बदमाशों को पकड़ा जा सके.

UP Politics: अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, केशव देव मौर्य ने छोड़ा सपा का साथ, बोले- 'मुझसे बात तक नहीं करते' 

व्यापारी ने एक बदमाश को धर दबोचा

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि एक ज्वैलर्स के यहां कुछ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. दुकान पर मौजूद ज्वैलर ने बहादुरी दिखाते हुए इनमें से एक बदमाश को पकड़ लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. जल्द ही उसके बाकी साथियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बाकि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गईं हैं. इनके संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पकड़े गए आरोपी ने बताया कि ये पांच लोग थे. हाथापाई में ज्वैलर को भी चोट आई है. लेकिन उसने जिस तरह से एक बदमाश को पकड़ा उससे लीड मिली है. पुलिस आगे की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें- 

Azamgarh में BJP के लिए सपा के किले को भेदना मुश्किल, जानें- यहां कितना मजबूत रहा है मुलायम परिवार

 

 

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget