एक्सप्लोरर

लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत

लखनऊ में सोमवार सुबह थाना सआदतगंज में उस समय सनसनी फैल गयी, जब दो पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग हो गयी. जिसमें पिता और दो बेटों को गोली लगी है. इसमें दो की मौत हो गयी है.

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सोमवार सुबह थाना सआदतगंज में उस समय सनसनी फैल गयी, जब दो पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग हो गयी. जिसमें पिता और दो बेटों को गोली लगी है. इसमें दो की मौत हो गयी. जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है.

सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने स्थिति काबू की. इस दौरान सिपाही कार्तिक ने एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया. मौके पर भारी पुलिस बल और आलाधिकारी मौजूद हैं.  हमलवार नेवी में बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: मायावती को 5वीं बार CM बनाने का संकल्प, आशुतोष पाठक निकालेंगे गंगाजल यात्रा

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, सआदतगंज थाना क्षेत्र में  नौबस्ता निवासी शिवा तिवारी और ऋषभ शुक्ला के बीच चबूतरे को लेकर विवाद चल रहा था. आज सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. जिस पर ऋषभ शुक्ला ने फायरिंग कर दी. जिसमें शिवा तिवारी उसके बेटे सुयश और छोटे बेटे शम्भू को गोली लगी है. ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गयी.

सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ कई और थानों की फोर्स के साथ पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. घायलों को अस्पताल ले जाया गया. जहां शिवा और सुयश की मौत हो गयी, जबकि शम्भू  का इलाज जारी है. 

हमलावर ऋषभ शुक्ला हिरासत में 

पुलिस ने आरोपी हमलावर ऋषभ शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है.  इसके साथ ही अन्य की गिरफ्तारी को लेकर भी प्रयास जारी हैं. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. विवाद की वजह पेड़ पर चबूतरा बनाने का मामला बताया जा रहा है.

दिन-दहाड़े पूरे इलाके में दहशत फैल गयी है. फायरिंग के दौरान घरों में छिप गए और आरोपी बेखौफ फायरिंग करता रहा. अभी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. कई थानों की फोर्स मौके पर है और आरोपियों के घरों पर तलाशी अभियान चला रही है. इस मामले में और कौन-कौन भी शामिल है इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: सीएम को देख मुस्कुराया मासूम, चॉकलेट पाकर खिलखिला उठा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
Advertisement

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget