एक्सप्लोरर

Haridwar News: पूर्व सीएम हरीश रावत बोले- 'साल में 365 दिन होते हैं और मैं 367 दिन जनता के लिए...'

Uttarakhand Politics: हरीश रावत का कहना है कि नौजवान नौकरियां मांग रहे थे मगर सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया. भ्रष्टाचार को सरकार छुपाना चाह रही है और अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को सरकार बचा रही है.

Haridwar News: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर उत्तराखंड  (Uttarakhand) में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है. यात्रा के माध्यम से कांग्रेस नेता केंद्र और राज्य सरकार को गिराने का कार्य कर रही है. शनिवार को हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में आर्य नगर चौक से ज्वालापुर तक हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र और राज्य सरकार पर कई तीखे वार किए तो वहीं अपनी राजनीतिक पारी से संन्यास लेने की बात कर कन्नी काटते नजर आए.

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा हमारी राष्ट्रव्यापी अभियान है, आज देश में महंगाई अपने चरम पर है. बेरोजगारी से युवा परेशान है और महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार हो रहे हैं. किसान और छोटे व्यापारी परेशान है. इसी को लेकर कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाल रही है. वहीं हरीश रावत अपनी राजनीतिक पारी से संन्यास लेने की बात से कन्नी काटते नजर आए.

'मैं 367 दिन जनता के लिए कार्य करता हूं'
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि मुझसे बड़ा सन्यासी कौन होगा. साल में 365 दिन होते हैं और मैं 367 दिन जनता के लिए कार्य करता हूं. इसी को संन्यास कहते हैं. हरीश रावत का कहना है कि 2024 के चुनाव में कांग्रेस की वापसी हो, इसके लिए कार्य करता रहूंगा. अभी बहुत समय है कोई अच्छा मुहूर्त निकालकर सारी बातें कहूंगा. उत्तराखंड विधानसभा का सत्र गैरसैंण में होना है. सत्र में कांग्रेस महंगाई भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने का कार्य करेगी.

इसको लेकर हरीश रावत का कहना है कि नौजवान नौकरियां मांग रहे थे मगर सरकार ने उनपर लाठीचार्ज किया. भ्रष्टाचार को यह सरकार छुपाना चाह रही है और अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को सरकार बचा रही है. गन्ने का खरीद मूल्य सरकार द्वारा नहीं बढ़ाया गया. इकबालपुर चीनी मिल पर 200 करोड़ रुपए किसानों का बाकी है इसके साथ ही कई विकास के सवाल बाकी है. हरीश रावत ने कहा कि उसे कांग्रेस सत्र में उठाया जाएगा मैं कांग्रेस के लोगों से अपील करना चाहूंगा कि सभी 13 मार्च को गैरसैंण पहुंचे.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: अखिलेश यादव ने ईडी को बताया 'एग्जामिनेशन इन डेमोक्रेसी', कहा- 'इस परीक्षा से गुजरना ही होगा'

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का अवैध शराब के कारोबार पर एक्शन, गाजियाबाद में जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड
योगी सरकार का अवैध शराब के कारोबार पर एक्शन, गाजियाबाद में जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड
बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत, CM योगी ने दिए निर्देश
बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत, CM योगी ने दिए निर्देश
बच्चों की सेहत को लेकर योगी सरकार सख्त, भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच
बच्चों की सेहत को लेकर योगी सरकार सख्त, भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच
यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत आज होगी रवाना, जानें क्या है इसमें खास
यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत आज होगी रवाना, जानें क्या है इसमें खास

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
श्री विष्णु और महिमा नांबियार ‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget