एक्सप्लोरर

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में बढ़ी सियासी हलचल, कांग्रेस के प्रीतम सिंह ने की CM पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में उस वक्त सियासी हलचल देखने को मिली जब कांग्रेस के कद्दावर नेता चकराता से विधायक प्रीतम सिंह ने रविवार को सीएम धामी से मुलाकात की.

Uttarakhand Politics: सियासत में वैसे तो विरोधी दलों के नेताओं का एक दूसरे से मिलना जुलना चलता रहता है लेकिन कुछ मुलाकातों की टाइमिंग ऐसी होती है कि कई तरह से सवाल भी खड़े हो जाते हैं. ऐसी ही एक मुलाकात रविवार देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस के कद्दावर नेता और चकराता से विधायक प्रीतम सिंह के बीच हुई. ये मुलाकात ऐसे समय में हुई थी जब इससे ठीक पहले कांग्रेस आला कमान ने प्रदेश अध्यक्ष, नेता और उपनेता प्रतिपक्ष के नामों का एलान कर दिया था. 

सीएम धामी से मिले प्रीतम सिंह

सीएम धामी और प्रीतम सिंह की मुलाकात के कई मायने तलाशे जा रहे हैं. कांग्रेस आलाकमान एक महीने से फैसला लेने में टाल-मटोल कर रहा था और जब ये फैसला सामने आया तो वहीं बात सच भी साबित हुई. प्रीतम सिंह का खेमा, यशपाल आर्य, भुवन कापड़ी, करण माहरा को तवज्जो देने से ही भड़क उठा. कई लोगों के इस्तीफों ने प्रीतम खेमे की नाराजगी पर मुहर भी लगा दी. 

इस मुलाकात की वजह क्या है?

इसके ठीक बाद अप्रत्याशित रूप से प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात कर कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया. हालांकि इस मुलाकात के बारे में प्रीतम और मुख्यमंत्री दोनों के करीबी लोगों का कहना है कि चर्चा राज्य के विकास और बेहतरी को लेकर हुई. लेकिन मुलाकात जिस हालात में हुई उसको लेकर सियासी पंडितों का मानना है कि पार्टी में अपनी रुसवाई से क्षुब्ध प्रीतम अपने और अपनों के लिए सियासी विकल्प तलाश रहे हैं. 

उत्तराखंड कांग्रेस में क्या चल रहा है?

प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाए जाने से उनके करीबी पार्टी नेता व समर्थक मायूस हुए हैं. पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव गिरीश पुनेड़ा ने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की है. उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने बीते दिनों पार्टी में उनकी ओर से बनाए गए डिजिटल सदस्यों से माफी मांगी. पार्टी छोड़ने से पहले पुनेड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी निशाना साधा था. 

ये भी पढ़ें-

Weather Update: इस राज्य में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 5 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

Teachers Recruitment 2022: उत्तराखंड में जल्द भरे जाएंगे 6 हजार शिक्षकों के खाली पद, 6 महीने के भीतर पूरी होगी प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haridwar News: बिना जेब का कुर्ता पहनेंगे पुजारी, चढ़ावे की निगरानी, राम मंदिर के बाद मनसा देवी मंदिर में भी सख्ती
हरिद्वार: बिना जेब का कुर्ता पहनेंगे पुजारी, चढ़ावे की निगरानी, राम मंदिर के बाद मनसा देवी मंदिर में भी सख्ती
क्या SIT जांच के बाद चंपत राय की होगी वापसी? ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने साफ की तस्वीर
क्या SIT जांच के बाद चंपत राय की होगी वापसी? ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने साफ की तस्वीर
यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इतनी सीटों पर ठोका दावा, 'समाजवादी पार्टी हमें खुशी-खुशी...'
यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इतनी सीटों पर ठोका दावा, अखिलेश यादव की सपा को दिया संदेश
Gorakhpur News: गीडा में बनेगा 100 बेड का ESIC अस्पताल, योगी कैबिनेट ने जमीन आवंटन को दी मंजूरी
गोरखपुर: गीडा में बनेगा 100 बेड का ESIC अस्पताल, योगी कैबिनेट ने जमीन आवंटन को दी मंजूरी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget