खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
पीएम मोदी के पिता पर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से विवाद गहरा गया. प्रमोद कृष्णम ने खरगे की तुलना रावण से की. बीजेपी ने देशभर में प्रदर्शन कर कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर दिए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार कांग्रेस पार्टी पर हमलावर बनी हुई है. इस पूरे विवाद पर अब कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम की ओर भी तीखा बयान आया है. उन्होंने खरगे की तुलना रावण से करते हुए कहा कि जिस तरह रावण ने भगवान राम का अपमान किया था. वैसी ही भाषा खरगे भी बोल रहे हैं.
रावण से मल्लिकार्जुन खरगे की तुलना
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे ने जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता को गाली दी है और जिस अंदाज़ में दी है. उससे लगता है जिस तरह से रावण का व्यवहार था. रावण ने भी जिस तरह भगवान राम का अपमान किया था, ठीक वहीं भाषा मल्लिकार्जुन खरगे भी बोल रहे हैं. इसका मतलब है कि लंका दहन सुनिश्चित है. जिस तरह रावण की लंका जली उसी तरह खरगे जी की लंका जलेगी.
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेंच
पीएम मोदी के पिता पर बयान से बवाल
दरअसल मल्लिकार्जन खरगे ने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के पिता को लेकर अभद्र बयान दिया था. उन्होंने बीजेपी पर वोट चोरी की सरकार होने का आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र और हरियाणा में वोट चोरी से सरकार बनाई गई. इसी दौरान कार्यक्रम में आए एक शख्स ने कहा कि मोदी कभी नहीं जाएगा. जिसके बाद उनके कार्यक्रम में बवाल मच गया.
खरगे ने उस शख्स की बातों पर बुरी तरह भड़कते हुए कहा कि "मोदी क्या मोदी का बाप भी जाएगा.." खरगे ने जब ये बात कही तो वो काफी गुस्से में दिख रहे थे. जिसके बाद उनके इस बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि काँग्रेस पार्टी लगातार मिल रही हार से हताश हो गई हैं, इसलिए खरगे इस तरह के बयान दे रहे हैं.
वहीं सोमवार को खरगे के पीएम मोदी के पिता पर दिए बयान के बाद बीजेपी ने पूरे देश में प्रदेश कार्यालयों पर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया और कांग्रेस पार्टी से माफी की माँग की है. बीजेपी ने कहा कि उन्होंने जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल पीएम मोदी के पिता के लिए किया है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.






















