एक्सप्लोरर

Weather Update: इस राज्य में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 5 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के कई जिलों में जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक 13 अप्रैल को प्रदेश के 5 जिलों में झमाझम बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के मैदानी जिले भीषण तपिश में झुलस रहे हैं इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी तापमान तेजी से बढ़ा है. तेज गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज व रेड अलर्ट जारी किया है. हालांकि जल्द ही एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है. लगातार बढ़ रहे पारे के बीच मौसम विभाग का कहना है कि 13 अप्रैल को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग के पूवार्नुमान के मुताबिक 13 अप्रैल से बारिश की संभावना जताई जा रही है. 

इन पांच जिलों में होगी झमाझम बारिश

वहीं दूसरी तरफ तेज गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने13 तारीख तक प्रदेश में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक जल्द ही एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है. जिसके बाद आने वाले दो-तीन दिनों में राज्य में तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है. साथ ही 13 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में झमाझम बारिश होने की बात भी कही है. राज्य के शेष जिलों के पर्वतीय हिस्सों में भी हल्की से हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी. हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा.

13 अप्रैल को होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में 11 और 12 अप्रैल को भी इससे राहत नहीं मिलेगी. सभी पर्वतीय जिलों में तेज गर्मी को लेकर रेड अलर्ट रहेगा. 12 अप्रैल की रात से पश्चिमी हिमालयी रीजन में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इस तरह 13 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने कही ये बात

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा हो सकता है. मैदानों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है. जबकि पहाड़ों में 2000 मीटर से ऊपर व आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक जा सकता है. तापमान में बढ़ोतरी से वनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ सकती हैं. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने जंगलों के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों को सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget