एक्सप्लोरर

बिना फिटनेस के वाहन से सीएम धामी को कराई सफारी! जांच में जुटे अधिकारी

Uttarakhand News: सीएम धामी की सफारी में इस्तेमाल वाहन को लेकर अब जांच के दायरे में आ गया है. दरअसल वाहन की फिटनेस न होने के बाद भी सीएम को उस वाहन से सफारी कराई गई थी.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 6 जुलाई को कार्बेट टाइगर रिजर्व में की गई सफारी एक बार फिर चर्चा में है. इस सफारी के दौरान इस्तेमाल की गई सरकारी जिप्सी UK19 GA-0067 की फिटनेस 22 अगस्त 2022 के बाद से नहीं कराई गई थी. हालांकि, वाहन पूरी तरह से चालू हालत में था और सफारी के दौरान कोई तकनीकी समस्या सामने नहीं आई जब की इस घटना के सामने आने के बाद वाहन की फिटनेस कराई गई तो सब कुछ सही पाया गया है.

इस मामले में कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला से अबोलाइव ने बात की तो उन्होंने बताया कि वाहन भले ही कागज़ी रूप से ‘नॉन-फिट’ था, लेकिन उसकी उसकी स्थिति एकदम ठीक थी डायरेक्टर कॉर्बेट ने ये भी बताया कि हमारी सब से पहले जिम्मेदारी कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की व्यवस्था और संचालन की होती है. सफारी के दौरान वाहन ने कोई तकनीकी दिक्कत नहीं दी, और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

सीएम धामी ने क्या कहा?
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने एबीपी लाइव से बात करते हुए बताया कि कि इस मामले में वन विभाग ने जांच बैठा दी है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी. यहां ये भी बता दें कि साकेत वडाला को जुलाई 2024 में डायरेक्टर कॉर्बेट बनाया गया था उनके आने से पूर्व ही गाड़ी की फिटनेस खत्म थी ऐसे ये कौन सही नहीं होगा कि साकेत वडोला इसके लिए जिम्मेदार है. इस मामले पर प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) समीर सिन्हा ने कहा कि जांच का जिम्मा पीसीसीएफ (वन्यजीव) रंजन मिश्रा को सौंपा गया है, जो सभी पहलुओं, प्रशासनिक, तकनीकी और जवाबदेही से जुड़े तथ्यों की जांच करेंगे.

इस बीच, यह सवाल भी उठ रहे हैं कि जब किसी VVIP के लिए यात्रा योजना बनाई जाती है, तो मुख्यमंत्री सुरक्षा सेल, स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग की भूमिका क्या रही? सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री के किसी भी दौरे में उपयोग होने वाले वाहनों की सुरक्षा जांच, तकनीकी फिटनेस और कागजी सत्यापन की जिम्मेदारी संबंधित ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी एवं सुरक्षा एजेंसियों की होती है. 

कब से नहीं हुई है वाहन की फिटनेस?
एआरटीओ रामनगर संदीप वर्मा ने भी पुष्टि की है कि वाहन की फिटनेस 5 साल से अपडेट नहीं थी, और इसे अब रिन्यू किया गया है. साथ ही, जुर्माना भी लगाया गया, यह संकेत करता है कि दस्तावेज़ों की मॉनिटरिंग में कहीं न कहीं प्रशासनिक चूक हुई है, वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह स्पष्ट किया जा रहा है कि वाहन की फिटनेस रिन्यू कराने की जिम्मेदारी किस स्तर पर तय होती है,यदि यह चूक है, तो यह प्रक्रिया से जुड़ी है, किसी एक व्यक्ति की लापरवाही नहीं मानी जा सकती. उन्होंने कहा कि कार्बेट प्रशासन ने वाहन को जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराया, लेकिन फिटनेस की जवाबदेही ट्रांसपोर्ट और प्रशासनिक तंत्र से जुड़ी है.

इस मामले में जांच कराई गई तो मालूम हुआ कि गाड़ी एक दम फिट है उसमें ,कोई कमी नहीं है बस कागजों में अनफिट थी जिसे अब दुरुस्त करा लिया गया है वही इस मामले में केवल वन विभाग को दोषी मानना क्या सही होगा क्या ये जिम्मेदारी सीएम सुरक्षा या ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की नहीं है कि मुख्यमंत्री किस गाड़ी में बैठेंगे या किस वाहन से सफर करेंगे. इस मामले में कोई भी दुर्घटना या सुरक्षा चूक नहीं हुई, लेकिन यह स्पष्ट है कि दस्तावेज़ीय अनुपालना में चूक हुई है, ऐसे में वन विभाग विशेषकर कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक पर सीधा दोषारोपण उचित नहीं है, अब यह जांच का विषय बन गया है कि फिटनेस रिन्यूअल की प्रक्रिया में चूक परिवहन विभाग, सुरक्षा प्रोटोकॉल या प्रशासनिक स्तर पर किस प्रकार से लापरवाही हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget