एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: इस बात को ध्यान में रखकर जारी होगा बीजेपी का घोषणापत्र, जानें कब होगा जारी और कब आएगी लिस्ट?

बीजेपी नेताओं के अनुसार जो भी सुझाव एलईडी रथ के माध्यम से उत्तराखंड बीजेपी को प्राप्त हुए हैं उन सुझावों को मद्देनजर रखते हुए जल्द ही उत्तराखंड बीजेपी अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी.

Uttarakhand Assembly Election 2022: चुनावी मौसम में उत्तराखंड की जनता के सुझाव और समस्याएं जानने के लिए बीते दिनों बीजेपी द्वारा उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभाओं में रवाना किए गए एलईडी रथ अपना समय चक्र पूरा करके वापस आ गए हैं. इसी क्रम में आज हरिद्वार भाजपा कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के साथ प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष अनिल गोयल, बीजेपी हरिद्वार जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह सहित भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

सुझाओं को ध्यान में रखकर घोषणापत्र
भाजपा नेताओं के अनुसार जो भी सुझाव एलईडी रथ के माध्यम से उत्तराखंड बीजेपी को प्राप्त हुए हैं उन सुझावों को मद्देनजर रखते हुए जल्द ही उत्तराखंड बीजेपी अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी. समस्त विधानसभाओं के उत्तराखंड वासियों द्वारा दिए गए सुझावों और समस्याओं को चुनावी घोषणा पत्र में बीजेपी द्वारा सम्मिलित किया जाएगा.

बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड स्वामी यतिश्वरानंद ने बताया कि जनता के सुझाव और समस्याओं के बारे में तो मत पेटियों के खुलने के बाद ही पता चल सकेगा. मगर जो भी सुझाव और समस्याएं जनता द्वारा बताई गई हैं उन समस्याओं सुझाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी द्वारा अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करने का काम किया जाएगा ताकि जब आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में दोबारा बीजेपी की सरकार चुनकर आएगी तो इन सभी सुझाव और समस्याओं को दूर किया जाएगा.

18 तक जारी हो सकता है घोषणापत्र
हरिद्वार में आज 70 विधानसभाओं के सुझाव और समस्याओं की मत पेटियां लेने और बैठक में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अनिल गोयल का कहना है कि आज मुख्य रूप से उत्तराखंड की जनता द्वारा बताए गए सुझाव और समस्याओं के बक्सों को लेने के लिए वे हरिद्वार पहुंचे हैं. इन मत पेटियों को जल्द ही खोला जाएगा और उसमें मिले सुझावों समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जाएगा.उम्मीद है कि आने वाली 18 तारीख तक सभी समस्या और सुझाव को जानने के बाद बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया जाएगा.

जल्द जारी होगी लिस्ट
इस दौरान अनिल गोयल जहां बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को गिनना नहीं भूले तो वही उन्होंने बताया कि जल्द ही चुनाव को देखते हुए उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी. लिस्ट जारी करना पार्लियामेंट्री बोर्ड का काम है जो कि गतिमान है. इस दौरान अनिल गोयल ने यह भी बताया कि जो भी दूसरे दल के नेता बीजेपी पार्टी में आना चाहते हैं, जिन्हें यह लगता है कि वे बीजेपी में जाकर अच्छा कार्य कर सकते हैं तो उन नेताओं के लिए बीजेपी के दरवाजे खुले हैं.

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand News: उत्तराखंड में STF ने पकड़े 4 करोड़ से ज्यादा के पुराने नोट, 7 लोगों को गिरफ्तार किया

UP Election 2022: बीजेपी में शामिल हुए पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दिया यह बड़ा बयान

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget