एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीजेपी में शामिल हुए पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दिया यह बड़ा बयान

UP Election 2022: बीजेपी में शामिल होकर असीम अरुण ने कहा, ''मैं आभारी हूं कि आज मुझे भाजपा में काम करने का मौका मिल रहा है और मेरी पूरी कोशिश भी रहेगी कि मैं यहां भी अपना बेहतर करने का प्रयास करूं.''

आईपीएस की नौकरी छोड़ने वाले असीम अरुण रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई. चुनाव आयोग ने जिस दिन देश में 5 राज्यों में  विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा की थी, उसी दिन पुलिस की नौकरी से वीआरएस लेने की घोषणा अरुण ने की थी.

बीजेपी में शामिल होने के बाद असीम अरुण ने कहा, ''मैं आभारी हूं कि आज मुझे भाजपा में काम करने का मौका मिल रहा है और मेरी पूरी कोशिश भी रहेगी कि मैं यहां भी अपना बेहतर करने का प्रयास करूं.'' उन्होंने कहा, ''मैं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने प्रदेश भर में कानून का एक बेहतर माहौल तैयार किया और पुलिस अधिकारियों को या सभी को पूरी ईमानदारी से काम करने की प्ररेणा दी." उन्होंने कहा, ''मैं पूरी ईमानदारी से आपको बता सकता हूं कि पिछले पांच सालों में पुलिस के लिए बिना किसी दबाव के काम करने का इससे बेहतर अवसर कभी नहीं रहा.'' 

इस अवसर पर बीजेपी उत्तर प्रदेश के सहचुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ''सपा में वो जाते हैं जो दंगा करते हैं, भाजपा में वो आते हैं जो दंगा रोकते हैं.'' उन्होंने कहा कि सपा ने अपने जो उम्मीदवार घोषित किए हैं, उनमें से एक जेल में है और दूसरा बेल पर है. सपा ने फिर से साफ कर दिया है कि वो फिर से प्रदेश को दंगा प्रदेश बनाने की कोशिश कर रहे हैं. ठाकुर ने कहा कि युवाओं के लिए प्रेरणा और ईमानदार छवि वाले असीम अरुण जी का बीजेपी में स्वागत है. उन्होंने उम्मीद जताई कि अरुण अपनी नई पारी में भी लोकहित और युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे. 

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने असीम अरुण को बताया ईमानदार 

असीम अरुण का बीजेपी ने स्वागत करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ईमानदार छवि वाले आईपीएस असीम अरुण जी का हम बीजेपी में स्वागत करते हैं. इन्होंने देश से लेकर प्रदेश तक में कई जिम्मेदार पदों पर अपनी सेवाएं दीं और पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम किया है. उन्होंने कहा कि एक ईमानदार छवि, दलित, वंचित, शोषितों का शोषण न हो इसके लिए संघर्ष करने वाले पूर्व डीजीपी के बेटे आईपीएस असीम अरुण लोकहित के लिए कार्य करते रहे हैं. 

पिता थे उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी

दलित समाज से आने वाले असीम अरुण के पिता श्रीराम अरुण उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रमुख रह चुके हैं. उनका निधन हो चुका है. असीम अरुण ने वीआरएस लेने की घोषणा एक फेसबुक पोस्ट में की थी.  इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. दलित समाज से आने वाले 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी असीम अरुण को उत्तर प्रदेश पुलिस का एक तेजतर्रार अधिकारी माना जाता है. उन्हें 25 मार्च 2021 को कानपुर का पहला पुलिस आयुक्त बनाया गया था.

UP Election 2022: बीजेपी छोड़ने वाले योगी आदित्यनाथ के मंत्री दारा सिंह चौहान आज सपा में शामिल होंगे, जानिए यहां तक कैसे पहुंचे हैं

वीआरएस की सूचना फेसबुक पर दी

वीआरएस लेने की सूचना फेसबुक पर देते हुए असीम अरुण ने लिखा, ''मैंने एच्छिक सेवा निवृत्ति के लिए आवेदन किया है क्योंकि अब राष्ट्र और समाज की सेवा एक नए रूप में करना चाहता हूं. मैं बहुत गौरवांवित अनुभव कर रहा हूं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे बीजेपी की सदस्यता के योग्य समझा. मैं प्रयास करूंगा कि पुलिस बलों के संगठन के अनुभव और सिस्टम विकसित करने के कौशल से पार्टी को अपनी सेवाएं दूं और पार्टी में विविध अनुभव के व्यक्तियों को शामिल करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल को सार्थक बनाऊं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIMIM ने किया राहुल गांधी का समर्थन, प्रवक्ता बोले- आगे भी...
AIMIM ने किया राहुल गांधी का समर्थन, प्रवक्ता बोले- आगे भी...
UP News: मुख्यमंत्री योगी का मैनपुरी दौरा: सीएम बोले –‘अब कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा’
मुख्यमंत्री योगी का मैनपुरी दौरा: सीएम बोले –‘अब कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा’
बाराबंकी: करीब 48.79 करोड़ से काशी की तर्ज पर संवरेगा लोधेश्वर महादेव धाम, योगी सरकार की बड़ी सौगात
बाराबंकी: करीब 48.79 करोड़ से काशी की तर्ज पर संवरेगा लोधेश्वर महादेव धाम, योगी सरकार की बड़ी सौगात
UP के शिक्षकों को निभानी होगी नई जिम्मेदारी, CM योगी का संदेश
UP के शिक्षकों को निभानी होगी नई जिम्मेदारी, CM योगी का संदेश

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget