एक्सप्लोरर

Noida News: यूपी के नोएडा में दोस्ती से इनकार करना युवती को पड़ा भारी, युवक ने घर में घुस कर चाकुओं से किए कई वार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में दोस्ती करने से इनकार करने पर एक युवक ने युवती पर चाकूओं से हमला कर दिया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवती को दोस्ती से इनकार करना भारी पड़ गया. दरअसल युवती के दोस्ती से मना करने पर युवक ने उसके घर में घुस कर उस पर चाकुओं से कई वार किए. ये मामला पार्थला के पास हिंडन पुश्ते का है. यहां पीड़िता अपने परिवार के साथ रहती है. उसके मां और पिता दोनों ही काम करते हैं. जिस दिन हमला हुआ उस दिन वह अपनी 8 साल की बहन के साथ घर पर अकेली थी.

युवक दोस्ती का बना रहा था दवाब
इस मामले में पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक किशोरी पर दोस्ती का दवाब बना रहा था. वह काफी दिनों से उसके पीछे पड़ा हुआ था और उसे परेशान कर रहा था. वहीं युवती लगातार उसे मना कर रही थी. बता दें कि पीड़िता के मां और पिता दोनों ही एक फैक्ट्री में काम करते हैं. घटना वाले दिन भी युवती के माता-पिता काम पर गए हुए थे और वह घर पर अपनी बहन के साथ थी. इसी दौरान आरोपी युवक उसके घर आ पहुंचा और उस पर फिर दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा. लेकिन लड़की ने उसे साफ मना कर दिया. युवकी का इनकार युवक को बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने उसके गले पर चाकू से कई वार कर दिए.
 
 
पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं सेक्टर 113 के एसएचओ शरदकांत ने बताया कि किशोरी  खतरे से बाहर है. युवती को  अस्पताल में भर्ती करवाया गया था  जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह ठीक हो गई इसीलिए उसे अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया. आरोपी  युवक की उम्र 18 साल से ज्यादा बताई जा रही है. 
ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget